Thursday, May 09, 2024
BREAKING
UN Report: भारत में दुनिया से आया सर्वाधिक पैसा, 111.22 अरब डॉलर की धनराशि मिली BJP ने जारी की अपने उम्मीदवारों की 19वीं लिस्ट KL Rahul को मैदान पर ही लताड़ने लगे LSG के मालिक संजीव गोयनका, सिर झुकाकर अपमानित होते रहे कप्तान Air India Express का बड़ा एक्शन, 25 कर्मचारियों को किया बर्खास्त; सैकड़ों कर्मचारियों की सामूहिक छुट्टी से उड़ानें प्रभावित दैनिक राशिफल 10 मई, 2024 रूस पहली बार परमाणु बम के साथ करेगा सैन्‍य अभ्‍यास, जानें क्‍या है टेक्टिकल न्यूक्लियर वेपन, दहशत में नाटो आरोप: कर्नाटक में अश्लील वीडियो वाले 25000 से अधिक पेन ड्राइव बांटे गए, पूर्व CM ने जताया साजिश का संदेह Haryana Politics: अल्पमत में होने पर भी नहीं गिरेगी हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार मायावती ने आकाश आनंद को BSP नेशनल कोओर्डिनेटर पद से भी हटाया, उत्तराधिकारी बनाने का फैसला भी वापस दैनिक राशिफल 09 मई, 2024

मासिक राशिफल

5. सिंह (जनवरी 2022)

January 02, 2022 12:29 PM
राशि शुभ दिनाँकः 5,6,7,13,14,16,17,25,26,31
राशि प्रतिकूल दिनाँकः 1,8,9,18,19,27,28

आपकी निर्णय क्षमता की प्रशंसा होगी। व्यापार में कुछ नया प्रयोग कर सकते हैं। आपका आत्मविश्वास आपकी सबसे बड़ी ताकत है। इसके दम पर आप बड़े लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। आप कुछ नये लक्ष्य निर्धारित कर सकते हैं। पार्टनरशिप सम्बन्धी व्यवसाय में पारदर्शिता बनाये रखें। उच्च पदासीन लोगों से आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। महीने का प्रथम पखवाड़ा आपके लिये शुभ रहने वाला है। किसानों और खनिज व्यापारियों को कुछ परेशानियों के बाद बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है। जॉब में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। वक्री शुक्र आपको प्रेम सम्बन्धों के प्रति अत्यधिक संवेदनशील बनायेगा। महीने के पांचवे सप्ताह में कोई पारिवारिक आयोजन हो सकता है। पहला और तीसरा सप्ताह कार्यक्षेत्र को लेकर शुभ रहेंगे।

आर्थराइटिस के रोगियों को सर्जरी करानी पड़ सकती है। महीने के दूसरे पखवाड़े में आपका स्वास्थ्य कुछ प्रभावित हो सकता है। नसों और जोड़ों का ध्यान रखें। जीवनसाथी पर अपनी राय मानने के लिये दबाव न बनायें। इससे आपके दाम्पत्य सम्बन्ध कुछ प्रभावित हो सकते हैं। चौथे सप्ताह में आपसे लेन-देन को लेकर त्रुटियाँ हो सकती हैं। इसीलिये कारोबारी अपने एकाउंट्स पर नजर बनाये रखें। धन की कमी के कारण कई बार आप हताश हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में आप लोन का विचार बना सकते हैं। युवा इस महीने प्रेम के जोश में आकर मर्यादा भंग न करें।

Have something to say? Post your comment