Friday, May 10, 2024
BREAKING
UN Report: भारत में दुनिया से आया सर्वाधिक पैसा, 111.22 अरब डॉलर की धनराशि मिली BJP ने जारी की अपने उम्मीदवारों की 19वीं लिस्ट KL Rahul को मैदान पर ही लताड़ने लगे LSG के मालिक संजीव गोयनका, सिर झुकाकर अपमानित होते रहे कप्तान Air India Express का बड़ा एक्शन, 25 कर्मचारियों को किया बर्खास्त; सैकड़ों कर्मचारियों की सामूहिक छुट्टी से उड़ानें प्रभावित दैनिक राशिफल 10 मई, 2024 रूस पहली बार परमाणु बम के साथ करेगा सैन्‍य अभ्‍यास, जानें क्‍या है टेक्टिकल न्यूक्लियर वेपन, दहशत में नाटो आरोप: कर्नाटक में अश्लील वीडियो वाले 25000 से अधिक पेन ड्राइव बांटे गए, पूर्व CM ने जताया साजिश का संदेह Haryana Politics: अल्पमत में होने पर भी नहीं गिरेगी हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार मायावती ने आकाश आनंद को BSP नेशनल कोओर्डिनेटर पद से भी हटाया, उत्तराधिकारी बनाने का फैसला भी वापस दैनिक राशिफल 09 मई, 2024

मासिक राशिफल

9. धनु ( जनवरी 2022)

January 02, 2022 12:22 PM
राशि शुभ दिनाँक3,6,7,14,16,21,22,24,25,30
राशि प्रतिकूल दिनाँक5,6,8,9,18,19,27,28

आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। जॉब में आपके काम की गुणवत्ता को लेकर सराहना हो सकती है। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को काम की अधिकता रहेगी। भाई-बहनों की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। सोशल मीडिया का भरपूर उपयोग करेंगे। दूसरा सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र में काफी अनुकूलता प्रदान करेगा। आपके व्यक्तित्व में आकर्षण रहेगा। क्लाइंट्स आपके कार्यों की सराहना करेंगे। तीसरे सप्ताह में आप कुछ महत्वपूर्ण व्यापारिक समझौते कर सकते हैं। यदि आप किसी इंटरव्यू में शामिल हो रहे हैं तो सफलता मिलने की सम्भावना प्रबल है। व्यापार में लाभ के सौदे मिलेंगे।

यदि आप किसी को कोई वचन देते हैं तो उसकी रक्षा करना आपका दायित्व बन जाता है। ससुराल पक्ष में कुछ परेशानियों का माहौल रहेगा। सूर्य का गोचर आपके द्वितीय भाव पर होगा जिसके कारण आपको परिजनों के कारण कुछ नुकसान हो सकता है। धारदार उपकरणों और हथियारों से सावधान रहें। आप कई बार लोगों के साथ बात करते हुये आक्रामक हो जाते हैं। इससे आपको बचना चाहिये। आलस्य में आपका कई बार समय बर्बाद होगा। प्रेम विवाह को लेकर जल्दबाज़ी करना उचित नहीं है। चौथा और पांचवा सप्ताह परेशानियाँ उत्पन्न कर सकता है।

Have something to say? Post your comment