Friday, May 10, 2024
BREAKING
UN Report: भारत में दुनिया से आया सर्वाधिक पैसा, 111.22 अरब डॉलर की धनराशि मिली BJP ने जारी की अपने उम्मीदवारों की 19वीं लिस्ट KL Rahul को मैदान पर ही लताड़ने लगे LSG के मालिक संजीव गोयनका, सिर झुकाकर अपमानित होते रहे कप्तान Air India Express का बड़ा एक्शन, 25 कर्मचारियों को किया बर्खास्त; सैकड़ों कर्मचारियों की सामूहिक छुट्टी से उड़ानें प्रभावित दैनिक राशिफल 10 मई, 2024 रूस पहली बार परमाणु बम के साथ करेगा सैन्‍य अभ्‍यास, जानें क्‍या है टेक्टिकल न्यूक्लियर वेपन, दहशत में नाटो आरोप: कर्नाटक में अश्लील वीडियो वाले 25000 से अधिक पेन ड्राइव बांटे गए, पूर्व CM ने जताया साजिश का संदेह Haryana Politics: अल्पमत में होने पर भी नहीं गिरेगी हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार मायावती ने आकाश आनंद को BSP नेशनल कोओर्डिनेटर पद से भी हटाया, उत्तराधिकारी बनाने का फैसला भी वापस दैनिक राशिफल 09 मई, 2024

मासिक राशिफल

11. कुम्भ (जनवरी 2022)

January 02, 2022 12:20 PM
राशि शुभ दिनाँकः 1,3,6,7,10,11,20,21,28,29
राशि प्रतिकूल दिनाँकः 4,5,8,13,14,18,23,24,31

उच्च अधिकारी आपकी सराहना करेंगे। आपकी अभिलाषाओं की पूर्ति होगी। शत्रुओं पर आपका प्रभाव मजबूत होगा। महीने का पूर्वार्द्ध आपको कार्यक्षेत्र में बेहतरीन परिणाम दिलायेगा। ग्राहक आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। आप आत्मविश्वास से भरे हुये नजर आयेंगे। आप भौतिक सुख-सुविधाओं का जमकर उपभोग करेंगे। बिजनेस में मार्केटिंग और ब्रांडिंग सम्बन्धित कार्यों में सफलता मिलेगी। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। पैतृक सम्पत्ति को लेकर लम्बित मामलों का निपटारा होगा। यदि किसी को प्रपोज करना चाह रहे हैं तो महीने का पहला, दूसरा और पांचवा सप्ताह अनुकूल है। यदि कहीं बड़ी धनराशि निवेश कर रहे हैं तो अनुभवी लोगों से सलाह लेना न भूलें।

वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा। सार्वजनिक स्थलों में नियमों की अवहेलना न करें वरना आपको अर्थदण्ड भरना पड़ सकता है। प्रेम सम्बन्धों की गलतफहमी दूर हो सकती है। 14 जनवरी को सूर्य के मकर राशि में आने से आपको कई सारी समस्याओं से एकसाथ जूझना पड़ सकता है। व्यापार में आपकी एक गलत रणनीति के कारण आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। अपनी कमजोरियों पर पर्दा न डालें। वक्री बुध आपको लगातार भ्रमित करता रहेगा। धर्म-कर्म को लेकर थोड़े कम उत्साही रहेंगे। तीसरे और चौथे सप्ताह थोड़े कमजोर हो सकते हैं।

Have something to say? Post your comment