Thursday, May 09, 2024
BREAKING
UN Report: भारत में दुनिया से आया सर्वाधिक पैसा, 111.22 अरब डॉलर की धनराशि मिली BJP ने जारी की अपने उम्मीदवारों की 19वीं लिस्ट KL Rahul को मैदान पर ही लताड़ने लगे LSG के मालिक संजीव गोयनका, सिर झुकाकर अपमानित होते रहे कप्तान Air India Express का बड़ा एक्शन, 25 कर्मचारियों को किया बर्खास्त; सैकड़ों कर्मचारियों की सामूहिक छुट्टी से उड़ानें प्रभावित दैनिक राशिफल 10 मई, 2024 रूस पहली बार परमाणु बम के साथ करेगा सैन्‍य अभ्‍यास, जानें क्‍या है टेक्टिकल न्यूक्लियर वेपन, दहशत में नाटो आरोप: कर्नाटक में अश्लील वीडियो वाले 25000 से अधिक पेन ड्राइव बांटे गए, पूर्व CM ने जताया साजिश का संदेह Haryana Politics: अल्पमत में होने पर भी नहीं गिरेगी हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार मायावती ने आकाश आनंद को BSP नेशनल कोओर्डिनेटर पद से भी हटाया, उत्तराधिकारी बनाने का फैसला भी वापस दैनिक राशिफल 09 मई, 2024

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 13 मार्च, 2024

March 12, 2024 05:52 AM

मेष

आज आप बेहद आनन्दित रहने वाले हैं। आपकी कार्य-कुशलता में वृद्धि होगी। परिवार के साथ काफी अच्छा समय बितायेंगे। कारोबार में सब कुछ आपके अनुसार ही होता प्रतीत होगा। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। मित्रों से लम्बी बातचीत हो सकती है।

वृषभ

दाम्पत्य सम्बन्धों के लिये समय अवश्य निकालें। कोई जरूरी निर्णय अचानक लेना पड़ेगा। यात्राओं के लिये आज का दिन सुखद नहीं रहेगा। सहयोगी आपसे किसी बात को लेकर असहमत हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नशीले पदार्थों का सेवन न करें।

मिथुन

परिवार की जरूरतों पर धन खर्च करना पड़ेगा। प्रेमी जन की भावनाओं की कद्र करें। दोपहर के बाद शुभ समाचार मिल सकते हैं। भारी उद्योगों से जुड़े लोगों को उत्तम धन लाभ हो सकता हैं। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। धैर्यपूर्वक किये गये कार्यों में सफलता मिलेगी।

कर्क

व्यावसायिक लक्ष्य समय पर पूर्ण हो जायेंगे। सन्तान की उन्नति से गौरवान्वित महसूस करेंगे। नये घर या जमीन में निवेश सकते हैं। जीवनसाथी से सलाह लेना आपके लिये हितकर होगा। दूसरों की बातों को ज्यादा तूल न दें।

सिंह

आज आपके काम रुक-रुक कर होंगे। शत्रु पक्ष अचानक से आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकता है। अनावश्यक खर्चे नियन्त्रित रखें। आपको पड़ोसियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखना चाहिये। लोग आपके विरुद्ध गलत धारणा बना सकते हैं। काल्पनिक विचारों से दूरी बनाकर रखें।

कन्या

अपनी व्यक्तिगत समस्याओं को किसी से शेयर न करें। रक्तचाप की समस्या होने की आशंका है। भोजन और बाकी दिनचर्या अनुशासित रखें। ज्यादा सोचने की आदत से आपको बचना चाहिये। मान-सम्मान की चिन्ता रहेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी लेकिन आप किसी कारण इससे प्रसन्न नहीं रहेंगे।

 तुला

अपने मन की बातें जीवनसाथी से साझा कर सकते हैं। अपना मन हर स्थिति में शान्त रखें। घर के लोग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठावान रहेंगे। इस समय सारी परिस्थितियाँ आपके अनुकूल हैं। जीवनसाथी आपके एक अच्छे मित्र की भूमिका निभायेगा।

वृश्चिक

किसी बड़ी समस्या का समाधान होने से निश्चिन्त होंगे। स्वास्थ्य काफी अच्छा और सन्तुलित रहेगा। आपकी रचनात्मक क्षमता में वृद्धि होगी। यदि मन में किसी प्रकार का कोई भय था तो वह दूर हो सकता है। धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति मन में सम्मान और आदर का भाव उत्पन्न होगा।

धनु

गृह निर्माण के कार्य तेजी से पूर्ण होंगे। प्रेम सम्बन्धी मामलों में निराशा हाथ लग सकती है। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है। मित्रों के परामर्श पर गम्भीरता से ध्यान दें। सन्तान को लेकर कुछ परेशानी होने की आशंका है।

मकर

इस समय नया कार्य शुरू करना उचित नहीं है। एसिडिटी के कारण पेट व सीने में जलन की समस्या हो सकती है। योग और प्राणायाम करना उत्तम होगा। निजी रिश्तों को लेकर गम्भीर रहें। काम न बनने के कारण मन निराश हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी महसूस कर सकते हैं।

कुम्भ

आज आप कुछ दिनों की छुट्टियों को लेकर योजना बना सकते हैं। ऑनलाइन कारोबार में बड़ा लाभ मिल सकता है। लोग आपके ऊपर पूर्ण विश्वास रखेंगे। विदेश में शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। रिलेशनशिप के मामलों में भाग्यशाली रहेंगे।

मीन

अनुभवी व्यक्तियों से मार्गदर्शन लेना लाभकारी होगा। बड़े भाई-बहनों को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट न करें। महत्वपूर्ण अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं, इसीलिये लापरवाही भारी पड़ सकती है। कमीशन से जुड़े मामलों के लिये दिन बहुत अच्छा है।

Have something to say? Post your comment