Saturday, May 18, 2024
BREAKING
लोकसभा चुनावों को लेकर मोदी की इस क्षेत्र की पहली रैली अंबाला में आज कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह; सुरक्षा के सख्त इंतजाम गाजा में भीषण लड़ाई जारी, पीछे हटने को तैयार नहीं इजरायल Haryana : एक्सप्रेसवे पर श्रद्धालुओं से भरी चलती बस में लगी आग, आठ लोग जिंदा जले; दो दर्जन से अधिक झुलसे अरविंद केजरीवाल के PA ने स्वाति मालीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई देश का सबसे गर्म शहर! 47 डिग्री पहुंचा पारा दैनिक राशिफल 19 मई, 2024 आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा की प्रेस वार्ता पंचकूला जोन की उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही 20 और 27 मई को यूएचबीवीएन के मुख्यालय सेक्टर-14, पंचकूला में की जाएगी राजनीतिक पार्टियां अपने उम्मीदवारों का आपराधिक रिकॉर्ड करें सार्वजनिक- मुख्य निर्वाचन अधिकारी एसीबी की टीम ने बिजली निगम सोनीपत में कार्यरत जेई को ₹20000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 05 मई, 2024

May 04, 2024 09:27 AM

मेष

आज आपको कोई भी नया काम शुरू नहीं करना चाहिये। आपको आत्मसम्मान का हमेशा ध्यान रखना चाहिये। यात्रा में कठिनाई आयेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। नये अनुबन्धों को लेकर सावधान रहें। अपना समय अनावश्यक कार्यों में बर्बाद न करें। कोई मूल्यवान वस्तु गुम हो सकती है।

वृषभ

व्यापार में आपके नये सहयोगी बन सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों का काफी अच्छी तरफ से आनन्द उठायेंगे। मेहनत का सार्थक परिणाम मिलने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बड़े भाई-बहनों से सम्बन्ध मधुर होंगे। आप समस्याओं का समाधान करने में जुटे रहेंगे। इसमें आपको अच्छी खासी सफलता भी मिलेगी।

मिथुन

आपके व्यक्तित्व में काफी सकारात्मक परिवर्तन आ रहे हैं। जीवनसाथी आपको हर स्थिति में सहयोग प्राप्त होगा। थोक कारोबारियों के लिये दिन शानदार है। उच्च अधिकारी आपसे सलाह लेना पसन्द करेंगे। विदेश में कार्यरत लोगों की आय बढ़ सकती है।

कर्क

आपकी योग्यता पर लोग सन्देह कर सकते हैं। धर्म-कर्म को लेकर आप लापरवाह हो सकते हैं। आज आपके ऊपर काम का अतिरिक्त बोझ रहेगा। अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ अपने सम्बन्ध खराब न करें। नया काम करने में आपको थोड़ी असुविधा हो सकती है।

सिंह

नकारात्मक लोगों की संगत के कारण आप काफी निराशा का अनुभव करेंगे। नकदी में कमी के कारण आपके काम में बाधा आ सकती है। सोने-चाँदी के व्यापारियों को थोड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी के साथ विवाद को बढ़ावा न दें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाह न रहें। आज सूनसान जगहों पर अकेले जाने से आपको बचना चाहिये।

कन्या

आज आप प्रकृति के निकट रहने का प्रयास करेंगे। इससे आपके मन को शान्ति मिलेगी। सन्तान के भविष्य को लेकर निर्णय ले सकते हैं। व्यापारी वर्ग को पुरानी क्रेडिट के कारण बड़ा लाभ मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में आपसी सहयोग में वृद्धि होगी। दान-पुण्य आदि में आपको धन खर्च करना पड़ेगा।

 तुला

आज आप परिवार के साथ समय व्यतीत करना पसन्द करेंगे। घर के सदस्य आपकी परेशानियों को समझेंगे। सोच-समझकर आपको शब्दों का चयन करना चाहिये। पड़ोसियों के साथ कहासुनी हो सकती है। ईर्ष्यालु लोग आपके कार्यों में बाधा डालने का प्रयास करेंगे।

वृश्चिक

कार्यक्षेत्र में आप बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बच्चों की उन्नति से मन उल्लासित रहेगा। प्रेम प्रस्ताव मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रेम सम्बन्धों को लेकर परेशानी होगी। आय में निश्चितता बनी रहेगी।

धनु

आपके स्पष्ट और कड़वा बोलने के कारण परिवार की सुख-शान्ति पर बुरा असर पड़ सकता है। अनुभवी व्यक्तियों के साथ आज समय बिता सकते हैं। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबार में उन्नति होगी। अपने खर्चों पर नियन्त्रण बनाकर रखें। अनावश्यक यात्राओं के कारण थकान और सिरदर्द की समस्या हो सकती है।

मकर

व्यापार में आप अभिनव प्रयोग कर सकते हैं। जॉब में विशेष अनुकूलता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आपके ज्यादातर काम आज फोन के माध्यम से हो सकते हैं। आपके सम्वादकौशल का विशेष लाभ आपको मिलेगा।

कुम्भ

राजनीति से जुड़े लोगों को सोच-समझकर वक्तव्य देना चाहिये। तनाव लेने से आपको बचना चाहिये। कारोबार के लिये आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। समाज सेवी संस्थाओं में आप जुड़ सकते हैं। आज आपको ज्यादा काम करना पड़ेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बनायेंगे।

मीन

दाम्पत्य सम्बन्धों की खटपट दूर होगी। अपना ध्यान सिर्फ अपने काम पर रखें। आयात-निर्यात से जुड़े व्यवसाय में आपको उच्च आर्थिक लाभ हो सकता है। प्रेम सम्बन्धों को लेकर ज्यादा भावुक न हों। घर और व्यवसाय में आप सामन्जस्य स्थापित कर पायेंगे।

Have something to say? Post your comment