Thursday, May 09, 2024
BREAKING
UN Report: भारत में दुनिया से आया सर्वाधिक पैसा, 111.22 अरब डॉलर की धनराशि मिली BJP ने जारी की अपने उम्मीदवारों की 19वीं लिस्ट KL Rahul को मैदान पर ही लताड़ने लगे LSG के मालिक संजीव गोयनका, सिर झुकाकर अपमानित होते रहे कप्तान Air India Express का बड़ा एक्शन, 25 कर्मचारियों को किया बर्खास्त; सैकड़ों कर्मचारियों की सामूहिक छुट्टी से उड़ानें प्रभावित दैनिक राशिफल 10 मई, 2024 रूस पहली बार परमाणु बम के साथ करेगा सैन्‍य अभ्‍यास, जानें क्‍या है टेक्टिकल न्यूक्लियर वेपन, दहशत में नाटो आरोप: कर्नाटक में अश्लील वीडियो वाले 25000 से अधिक पेन ड्राइव बांटे गए, पूर्व CM ने जताया साजिश का संदेह Haryana Politics: अल्पमत में होने पर भी नहीं गिरेगी हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार मायावती ने आकाश आनंद को BSP नेशनल कोओर्डिनेटर पद से भी हटाया, उत्तराधिकारी बनाने का फैसला भी वापस दैनिक राशिफल 09 मई, 2024

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 11 मार्च, 2024

March 10, 2024 06:19 AM

मेष

आज अनैतिक कार्यों से दूर रहें वरना मुश्किल में फँस सकते हैं। सेहत खराब हो सकती है। उच्चाधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। व्यर्थ विवादों को टालना उत्तम रहेगा। सन्तान को लेकर कुछ समस्या रहेगी। मौसम में बदलाव के कारण आपको जुकाम की शिकायत हो सकती है।

वृषभ

किसी नये कार्य की शुरुआत करने का विचार बनेगा। मित्रों द्वारा किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। मैनेजमेन्ट से जुड़े लोगों को जबरदस्त अवसर मिलेंगे। बड़े भाई बहनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे।

मिथुन

आपका मनोबल मजबूत रहेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बितायेंगे। महँगे वस्त्र और आभूषण की खरीदी कर सकते हैं। व्यावसायिक यात्राओं में सफलता मिलेगी। प्रतिष्ठित लोगों के बीच आपका यश बढ़ेगा।

कर्क

धार्मिक गतिविधियों में भाग ले सकते हैं। किसी आकस्मिक घटना का सामना करना पड़ेगा। कटु वचन बोलने से बचें। आपके द्वारा किये गये सामाजिक कार्यों से ख्याति मिलने के योग बन रहे हैं। गुरु तुल्य व्यक्ति का अनादर न करें।

सिंह

कार्यक्षेत्र का माहौल कटु हो सकता है। कारोबार में उतार-चढ़ाव होगा। दाम्पत्य जीवन में तनाव की आशंका है। नजदीकी लोगों से धोखा मिल सकता है। अपनी गुप्त रहस्यों की बातों को किसी के सामने प्रकट न करें।

कन्या

आज सोचे हुये कार्य तय समय पर पूरे होंगे। आपकी दैनिक आय में वृद्धि होगी। धन बर्बाद हो सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। जीवनसाथी से आपको उपहार भी मिल सकता है। विरोधियों से परेशान होना पड़ेगा।

 तुला

कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नवाचार करने की प्रेरणा मिलेगी। किसी बड़ी समस्या से मुक्ति मिल सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त होगा। आर्थिक उन्नति प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। आप गूढ़ रहस्यों की बातों को समझ लेंगे।

वृश्चिक

प्रेम सम्बन्धों को लेकर के कुछ तनाव रहेगा। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। घर परिवार में शान्ति का वातावरण रहेगा। नये बिजनेस आइडियाज को लेकर उत्साहित रहेंगे। कला और साहित्य के प्रति रूचि जागृत होगी। उच्च शिक्षा में व्यवधान उत्पन्न होगा।

धनु

जमीन से जुड़े हुये लाभकारी सौदे हो सकते हैं। विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में कुछ समस्यायें आ सकती है। आपमें एकाग्रता की कमी हो सकती है। घर में कुछ कलह होने की आशंका है। छोटे भाई-बहन को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं।

मकर

कारोबार में उच्च आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ किसी विषय पर चर्चा कर सकते हैं। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। व्यापारिक समझौते हो सकते हैं। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। दूसरों की बातों में एकतरफा विश्वास करने से बचें।

कुम्भ

अनावश्यक खर्च उत्पन्न हो सकते हैं। व्यवसाय में सफलता मिलने के योग हैं। अपनी कार्यशैली और समर्पण भाव से किये गये कार्यों से लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। यात्रा के दौरान कठिनाई उत्पन्न हो सकती है। आपकी दिनचर्या थोड़ी अनियमित रहेगी।

मीन

प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग बन रहे हैं। समाज में आपके व्यक्तित्व का गुणगान होगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके परिश्रम को सम्मान प्राप्त होगा। ऑफिस में जिम्मेदारी भरे कार्य सौंपे जा सकते हैं। आपका व्यक्तित्व खुलकर सामने आयेगा।

Have something to say? Post your comment