Thursday, May 09, 2024
BREAKING
UN Report: भारत में दुनिया से आया सर्वाधिक पैसा, 111.22 अरब डॉलर की धनराशि मिली BJP ने जारी की अपने उम्मीदवारों की 19वीं लिस्ट KL Rahul को मैदान पर ही लताड़ने लगे LSG के मालिक संजीव गोयनका, सिर झुकाकर अपमानित होते रहे कप्तान Air India Express का बड़ा एक्शन, 25 कर्मचारियों को किया बर्खास्त; सैकड़ों कर्मचारियों की सामूहिक छुट्टी से उड़ानें प्रभावित दैनिक राशिफल 10 मई, 2024 रूस पहली बार परमाणु बम के साथ करेगा सैन्‍य अभ्‍यास, जानें क्‍या है टेक्टिकल न्यूक्लियर वेपन, दहशत में नाटो आरोप: कर्नाटक में अश्लील वीडियो वाले 25000 से अधिक पेन ड्राइव बांटे गए, पूर्व CM ने जताया साजिश का संदेह Haryana Politics: अल्पमत में होने पर भी नहीं गिरेगी हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार मायावती ने आकाश आनंद को BSP नेशनल कोओर्डिनेटर पद से भी हटाया, उत्तराधिकारी बनाने का फैसला भी वापस दैनिक राशिफल 09 मई, 2024

हरियाणा

हरियाणा दुनिया भर के निवेशकों की बना पहली पसंद - मनोहर लाल

February 10, 2024 06:55 AM

जापानी सहित अन्य मल्टीनेशनल कंपनियाँ हरियाणा में निवेश करने के लिए लगातार हो रही हैं आकर्षित

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की  नीति, नियत और नेतृत्व का अनुसरण कर हरियाणा को बनाया मॉडल राज्य

पीपीपी से  गवर्नमेंट टू डोर स्टेप की अवधारणा हो रही साकार

दर्पण न्यूज़ सर्विस
चंडीगढ़, 9 फरवरीः हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश की  लाभप्रद भौगोलिक स्थिति, प्रगतिशील नीतियों और मजबूत बुनियादी ढांचे के कारण  आज हरियाणा वैश्विक निवेशकों के लिए शीर्ष पसंद बन गया  है।  इज़  ऑफ डूइंग बिजनेस में प्रदेश की लगातार बेहतरीन रैंकिंग और लोकेशन  एडवांटेज के चलते जापानी सहित अन्य मल्टीनेशनल कंपनियाँ हरियाणा में निवेश करने  के लिए लगातार रूचि दिखा रही हैं। 

       मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल आज नई दिल्ली में आयोजित ग्लोबल बिज़नेस समिट में बोल रहे थे। 

       उन्होंने कहा कि 500 फॉर्चून कंपनी में से 400 कंपनी के ऑफिस गुरुग्राम में पहले से ही स्थापित है।   50 बड़ी जापानी कंपनियों के साथ हाल ही में हमने अपने रिलेशंस बढ़ाने के लिए एक सफल सेमिनार भी आयोजित  किया है। मेगा प्रोजेक्ट  की स्थापना के लिए कई प्रकार की रियायत देने के साथ साथ  उद्योगों के लिए स्किल्ड लेबर फोर्स भी यहाँ उपलब्ध है।  गुरुग्राम के आसपास का  फरीदाबाद, पलवल, झज्जर, रेवाड़ी, सोनीपत सहित अन्य एनसीआर एरिया आज इन्वेस्टमेंट के लिए प्रीफ़र्ड डेस्टिनेशन अर्थात् पहली पसंद  बन चुका है।

       श्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की  नीति, नियत और उनके नेतृत्व का अनुसरण करते हुए 2014 में हरियाणा प्रदेश में  सत्ता की बागडोर सँभालने के बाद  शासन को सेवा मानते हुए थ्री 'सी' - करप्शन, क्राइम, और कास्ट बेस्ड  पॉलिटिक्स - को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए लगातार सफल कार्य किया जा रहा है।  सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता  के साथ  मिशन मेरिट की अवधारणा को लागू किया।  डिजिटाइजेशन का उपयोग कर हमने सरकारी सर्विसेज को डोर टू डोर डिलीवर करने की दिशा में सफल कार्य किया है।  उन्होंने कहा कि अभी  भी बहुत कुछ करना शेष  है।  हम विरासत में मिली सभी गलत व्यवस्थों को समाप्त करते हुए हरियाणा प्रदेश को  राम राज्य की तरफ लेकर जाएंगे।

हरियाणा को विकासोन्मुख प्रदेश बताते हुए श्री मनोहर लाल ने कहा कि  हरियाणा प्रदेश की आबादी देश की आबादी का मात्र  2 प्रतिशत और  एरिया 1.3 प्रतिशत है, फिर भी  आज जीएसडीपी में प्रदेश का योगदान 3.69 प्रतिशत है। आने वाले  4-5 वर्षों में यह आंकड़ा 4 प्रतिशत तक पहुँचने की सम्भावना है ।  उन्होंने कहा कि हमारा एक्सपोर्ट बढ़ रहा है, हमारी इंडस्ट्री बढ़ रही है, हमारा अपॉइंटमेंट बढ़ रहा है और हमारे टैक्स कलेक्शन भी बढ़ रहा है।  जीएसटी कलेक्शन में बड़े राज्यों में आज हरियाणा राज्य नंबर एक पायदान पर आया है।  

       उन्होंने कहा कि  किसानों की चिंताओं को ख़त्म  करने के लिए ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ सहित अन्य कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है।  किसान की फसल का पैसा सीधे उसके खाते  में प्रदान किया जा रहा है, जिससे किसान लखपति बन गया है। 

       हरियाणा प्रदेश की अनूठी परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) योजना का उल्लेख करते हुए श्री मनोहर लाल ने बताया कि पीपीपी के  कारण आज पात्र लोगों को  घर बैठे ही सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।  पीपीपी को ‘गवर्नमेंट टू डोर स्टेप’ बताते हुए उन्होंने कहा कि आज वर्तमान सरकार नीड बेस्ट एक्शन लेकर लोगों की आवश्यकताओं  को पूरा कर रही है।  इससे प्रदेश के  गरीब परिवारों  की चिंता खत्म हो गई और वंचितों को बहुत लाभ मिल रहे हैं। 

       इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, श्री आनंद मोहन शरण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री वी उमाशंकर,सूचना, जन सम्पर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक श्री मंदीप सिंह बराड़, विभाग के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन), श्री विवेक कालिया और मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री राजीव जेटली के अलावा अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा समाचार

चुनाव आयोग ने दिया हरियाणा के मुख्य सचिव पर कार्रवाई का निर्देश

चुनाव आयोग ने दिया हरियाणा के मुख्य सचिव पर कार्रवाई का निर्देश

गुड़गांव लोकसभा सीट पर 26 प्रत्याशियों के नामांकन वैध, 4 के पर्चे रद्द

गुड़गांव लोकसभा सीट पर 26 प्रत्याशियों के नामांकन वैध, 4 के पर्चे रद्द

हरियाणा के तीन निर्दलीय विधायकों ने नायब सैनी सरकार से समर्थन वापस लिया, उदयभान ने कहा अल्पमत की है सरकार

हरियाणा के तीन निर्दलीय विधायकों ने नायब सैनी सरकार से समर्थन वापस लिया, उदयभान ने कहा अल्पमत की है सरकार

25 मई को मतदान केंद्रों पर गर्मी से बचाव के होंगे विशेष प्रबंध

25 मई को मतदान केंद्रों पर गर्मी से बचाव के होंगे विशेष प्रबंध

25 मई को मतदान, लोकतंत्र के इस उत्सव में सभी मतदाता करें अपनी भागीदारी सुनिश्चित - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

25 मई को मतदान, लोकतंत्र के इस उत्सव में सभी मतदाता करें अपनी भागीदारी सुनिश्चित - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

हरियाणा में  विभागीय परीक्षाएं 19 जून से

हरियाणा में विभागीय परीक्षाएं 19 जून से

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय के कम्युनिटी कॉलेज के 51 विद्यार्थियों का हुआ प्लेसमेंट

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय के कम्युनिटी कॉलेज के 51 विद्यार्थियों का हुआ प्लेसमेंट

शोधार्थी शोध की मौलिकता व विषय की नवीनता और उपयोगिता पर ध्यान दें : प्रो. मान

शोधार्थी शोध की मौलिकता व विषय की नवीनता और उपयोगिता पर ध्यान दें : प्रो. मान

मतदान के पहले दिन प्रकाशित होने वाले प्रिंट मीडिया विज्ञापन का प्रमाणीकरण अनिवार्य - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

मतदान के पहले दिन प्रकाशित होने वाले प्रिंट मीडिया विज्ञापन का प्रमाणीकरण अनिवार्य - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

सोशल मीडिया की निगरानी पर टीमें रखें विशेष फोकस - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

सोशल मीडिया की निगरानी पर टीमें रखें विशेष फोकस - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल