मेष (Aries) राशिफल आज का
आज आप अपने प्रियजन को कोई कीमती तोहफ़ा दे सकते हैं, जिससे रिश्तों में और मिठास आएगी। कार्यक्षेत्र में मित्रों पर अधिक भरोसा न करें। ऑनलाइन बिजनेस और डिजिटल मार्केटिंग में सफलता के संकेत हैं। बच्चों को बुज़ुर्गों का सानिध्य पसंद आएगा। स्वास्थ्य के लिहाज से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए खानपान और योगाभ्यास को प्राथमिकता दें।
वृषभ (Taurus) राशिफल आज का
आप जिस काम को सरल समझ रहे थे, वह आज चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। पारिवारिक रिश्तेदारों से तनाव संभव है। विवादास्पद बोलचाल से बचें। विद्यार्थियों को करियर में फोकस बनाए रखना जरूरी होगा। किसी जरूरतमंद की मदद करने से आत्मसंतोष मिलेगा।
मिथुन (Gemini) राशिफल आज का
घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। किसी काम को सिर्फ औपचारिकता में न करें। दोपहर बाद कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है, जो आत्मविश्वास बढ़ाएगा। भौतिक सुख-सुविधाओं का भरपूर आनंद उठाएँगे। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
कर्क (Cancer) राशिफल आज का
कार्यक्षेत्र में विरोधी कमजोर पड़ेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों को दिन के पहले हिस्से में निपटा लें। बड़े और प्रभावशाली लोगों से मुलाकात का योग है। भविष्य को ध्यान में रखते हुए नए कार्यों की योजना बन सकती है। आप अपने उत्तरदायित्वों को पूरी निष्ठा से निभाएंगे।
सिंह (Leo) राशिफल आज का
अटके हुए कार्यों की शुरुआत हो सकती है। व्यापार में नए अनुबंध हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में भाग्य साथ देगा। पिता से सलाह और आशीर्वाद लाभकारी रहेगा। दांपत्य जीवन में सामंजस्य और प्रेम बढ़ेगा। प्रेम संबंध विवाह में बदल सकते हैं।
कन्या (Virgo) राशिफल आज का
महत्वपूर्ण कार्यों को कुछ समय के लिए टालना बेहतर रहेगा। पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है। ऑफिस में काम का बोझ बढ़ सकता है, एक ही कार्य को बार-बार करना पड़ सकता है। महिलाएं अपनी सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें।
तुला (Libra) राशिफल आज का
फाइनेंस से जुड़े मामलों में आज का दिन अनुकूल है। विवादित मामलों में जीत मिलने की संभावना है। खर्चों में कमी आएगी और कार्यस्थल पर मनोनुकूल कार्य मिलने से सुकून मिलेगा। सोशल मीडिया पर सक्रियता बनी रहेगी। हालांकि, प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।
वृश्चिक (Scorpio) राशिफल आज का
आप लोगों से प्रशंसा की अपेक्षा रख सकते हैं। ऑफिस के कार्यों से बाहर यात्रा करनी पड़ सकती है। सहकर्मियों से मित्रवत व्यवहार बढ़ेगा। रुचिकर कार्यों के अवसर मिलेंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। राजनीति में रुचि और सक्रियता बढ़ सकती है।
धनु (Sagittarius) राशिफल आज का
आज अजनबी लोगों से अत्यधिक मेलजोल से बचें। बच्चे पढ़ाई से अधिक अन्य गतिविधियों में समय व्यतीत कर सकते हैं। दोस्तों के साथ व्यवसायिक साझेदारी को लेकर विचार-विमर्श हो सकता है। शाम को कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। कार्यों की गति धीमी रहेगी।
मकर (Capricorn) राशिफल आज का
आपकी अच्छी सलाह भी आज लोगों को समझ में नहीं आएगी, इसलिए जब तक जरूरी न हो सलाह देने से बचें। पुराने विवाद दोबारा सिर उठा सकते हैं। कोई नया कार्य शुरू करने से आज बचें। महिलाएं रसोई कार्य करते समय सतर्क रहें। किसी की गारंटी लेना हानिकारक हो सकता है।
कुंभ (Aquarius) राशिफल आज का
यदि आप किसी इंटरव्यू में भाग ले रहे हैं तो सफलता के योग प्रबल हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। सामाजिक दायरे में आपकी छवि बेहतर होगी। तनाव के बावजूद कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन मिलेगा। कई जरूरी काम समय से पहले पूरे हो सकते हैं।
मीन (Pisces) राशिफल आज का
कार्यालय में कुछ गुप्त शत्रु आपकी आलोचना कर सकते हैं। एक साथ कई कामों की जिम्मेदारी आपको थका सकती है। लॉ या वकालत की पढ़ाई कर रहे छात्रों को कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। दिन व्यस्तता में बीतेगा। पैतृक संपत्ति को लेकर कुछ उलझनें रह सकती हैं।