Wednesday, October 16, 2024
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

चंडीगढ़

Maharashtra and Jharkhand elections: महाराष्ट्र में सिंगल फेज में 20 नवंबर को चुनाव:झारखंड में दो फेज में 13 और 20 नवंबर को वोटिंग; नतीजे 23 नवंबर को

October 16, 2024 08:48 AM

सिटी दर्पण

नई दिल्ली, 15 अक्तूबरः 

महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। महाराष्ट्र में सिंगल फेज में 20 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं झारखंड में 2 फेज में 13 और 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। दोनों ही राज्यों के चुनाव नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को और झारखंड का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को खत्म हो रहा है। चुनाव आयोग ने मंगलवार दोपहर 3.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके 14 राज्यों की 48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान भी किया।

लोकसभा सीटों में केरल की वायनाड में 13 नवंबर और महाराष्ट्र के नांदेड़ में 20 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं, 47 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को और उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को मतदान होगा। सभी के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को, वहीं झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को खत्म हो रहा है।

महाराष्ट्र में 20-29 साल के 1.85 करोड़ वोटर्स 

झारखंड में फर्स्ट टाइम वोटर्स 11.84 लाख 

मुख्य चुनाव आयुक्त ने 2 बार शायरी पढ़ी

  1. कश्मीर चुनाव पर: जम्हूरियत के जश्न में आपकी शिरकत, दुनिया देखेगी नापाक इरादों के शिकस्त की कहानी
  2. EVM की शिकायतों पर: कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

EC ने EVM पर फैक्ट के साथ जवाब दिया, प्रोसेस बताई

  • मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया, 'लोग पूछते हैं कि किसी देश में पेजर से ब्लॉस्ट कर देते हैं, तो EVM क्यों नहीं हैक हो सकती। पेजर कनेक्टेड होता है भाई, ईवीएम नहीं। 6 महीने पहले EVM की चेकिंग शुरू होती है। पोलिंग पर ले जाना, वोटिंग के बाद वापस लाना। हर एक स्टेज पर पॉलिटिकल पार्टी के एजेंट या कैंडिडेट मौजूद होते हैं। जिस दिन कमीशनिंग होती है, उस दिन बैट्री डाली जाती है।'
  • 'वोटिंग से 5-6 दिन पहले कमिशनिंग होती है। इस दिन सिंबल डाले जाते हैं और बैट्री डाली जाती है। बैट्री पर भी एजेंट के दस्तखत डाले जाते हैं। स्ट्रॉग रूम में जाती है, यहां भी 3 लेवल की चेकिंग होती है। जिस दिन पोलिंग के लिए निकलेंगी, तब भी यही प्रोसेस होगी। वीडियोग्राफी होगी। नंबर भी शेयर होंगे, ये मशीन यहां बूथ पर जाएगी। फिर चेकिंग होगी, वोट डालकर देखे जाएंगे। पूरे दिन वोटिंग हुई। फिर मशीन लॉक। फिर दस्तखत और हिसाब-किताब होता है। 20 शिकायतें आई हैं। हम हर सवाल का फैक्चुअल जवाब देंगे। जल्दी देंगे। अगला भी कुछ आएगा, रुकेगा नहीं।'

महाराष्ट्र का राजनीतिक समीकरण

लोकसभा चुनाव में भाजपा 23 से 9 पर सिमटी, मराठा आरक्षण सबसे बड़ी चुनौती 

महाराष्ट्र में महायुति यानी शिवसेना, भाजपा और NCP अजित पवार गुट की सरकार है। एंटी इनकम्बेंसी और 6 बड़ी पार्टियों के बीच बंटने वाले वोट को साधना पार्टी के लिए बड़ी चुनौती होगी।

2024 लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की 48 सीटों में INDIA गठबंधन को 30 और NDA को 17 सीटें मिलीं।। इनमें BJP को 9, शिवसेना को 7 और NCP को सिर्फ 1 सीट मिली। भाजपा को 23 सीटों का नुकसान हुआ। 2019 लोकसभा चुनाव से NDA को 41 सीटें मिली थीं। 2014 में यह आंकड़ा 42 था। यानी आधे से भी कम।

2024 लोकसभा चुनाव के हिसाब से भाजपा 60 सीटों के आसपास सिमट जाएगी। विपक्षी गठबंधन के एक सर्वे में राज्य की 288 सीटों पर MVA यानी महाविकास अघाड़ी को 160 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। भाजपा के लिए मराठा आंदोलन सबसे बड़ी चुनौती है। इसके अलावा शिवसेना और NCP में तोड़फोड़ के बाद उद्धव ठाकरे और शरद पवार के साथ लोगों की सिम्पैथी है।

महाराष्ट्र 2019 विधानसभा चुनाव समीकरण

आचार संहिता लगी- 21 सितंबर 2019 वोटिंग- 21 अक्टूबर 2019 राउंड- सिंगल वोटिंग परसेंट- 61.4%

  • 2019 में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन था। बीजेपी ने 105 सीटें और शिवसेना ने 56 सीटें जीती। गठबंधन से एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिलीं थी। भाजपा-शिवसेना आसानी से सत्ता में आ जाती, पर मनमुटाव के कारण गठबंधन टूट।
  • 23 नवंबर 2019 को फड़नवीस ने मुख्यमंत्री और अजीत पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। ये सुबह-सुबह की शपथ थी। पर बहुमत परीक्षण से पहले 26 नवंबर 2019 को दोनों ने इस्तीफा दे दिया। 28 नवंबर 2019 को शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की महा विकास अघाड़ी सत्ता में आई। इसके बाद शिवसेना और एनसीपी में बगावत हुई और 4 दल बने। लोकसभा चुनाव में शरद और उद्धव को बढ़त मिली। इन्हीं सब पृष्ठभूमि में विधानसभा चुनाव होगा।

झारखंड का राजनीतिक समीकरण

संथाल परगना और कोल्हान प्रमंडल की 32 सीटें भाजपा के लिए सबसे बड़ी चुनौती 

झारखंड में महागठबंधन यानी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेतृत्व वाली सरकार है। इसमें कांग्रेस, राजद और वाम दल शामिल हैं। भाजपा को झारखंड में सरकार बनाने के लिए संथाल परगना और कोल्हान प्रमंडल की 32 सीटों पर फोकस करना होगा।

संथाल परगना की 18 विधानसभा सीटों में से सिर्फ तीन सीटें अभी भाजपा के पास हैं। पिछले चुनाव में कोल्हान प्रमंडल की 14 विधानसभा सीटों पर तो भाजपा का खाता भी नहीं खुल पाया। जमशेदपुर पूर्वी से तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास को भी हार का सामना करना पड़ा।

जनवरी में भ्रष्टाचार के मामले में CM पद से इस्तीफा देकर हेमंत सोरेन को जेल जाना पड़ा। हालांकि जमानत मिलने के बाद वे बाहर आए और चंपाई सोरेन से 156 दिन में CM का पद वापस ले लिया। इसके बाद चंपाई भाजपा में शामिल हो गए। झारखंड आंदोलन में शिबू सोरेन के साथी रहे चंपाई को कोल्हान टाइगर भी कहा जाता है।

2024 चुनावी साल : लोकसभा सहित 6 राज्यों में चुनाव हुए 2024 में लोकसभा के साथ 4 राज्यों- आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा के चुनाव हुए। लोकसभा में भाजपा अकेले बहुमत का आंकड़ा तो पार नहीं कर पाई, लेकिन सहयोगियों के दम पर रिकॉर्ड लगातार तीसरी बार सरकार बनाई। मोदी पहले गैर कांग्रेसी चेहरे हुए जो तीसरी बार PM बने।

वहीं, आंध्र प्रदेश में TDP के साथ भाजपा ने सरकार बनाई। चंद्रबाबू नायडू CM बने। ओडिशा में पहली बार भाजपा ने पूर्ण बहुमत के साथ मोहन चंद्र माझी के नेतृत्व में सरकार बनाई। अरुणाचल में भाजपा ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाई। सिक्किम में सत्ताधारी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) ने सरकार बनाई।

हरियाणा में भाजपा 48 सीटें जीतकर रिकॉर्ड तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। राज्य में अब तक किसी राजनीतिक दल ने लगातार 3 बार सरकार नहीं बनाई है। जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद हुए चुनाव में जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन सरकार बनाने जा रहा है। कांग्रेस-NC गठबंधन ने 48 सीटें हासिल कीं। भाजपा 29 सीटों पर जीती। 15 साल पहले 2009 में भी कांग्रेस और NC गठबंधन की सरकार बनी थी। तब उमर 38 साल के थे और राज्य के सबसे युवा मुख्यमंत्री बने थे।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

North Korea: उत्‍तर कोरिया ने उड़ा दी दक्षिण कोरिया को जोड़ने वाली सड़क, तानाशाह किम जोंग उन के कदम से भड़का तनाव

North Korea: उत्‍तर कोरिया ने उड़ा दी दक्षिण कोरिया को जोड़ने वाली सड़क, तानाशाह किम जोंग उन के कदम से भड़का तनाव

Omar Abdullah Oath Taking Ceremony: उमर अब्दुल्ला आज लेंगे CM पद की शपथ, विपक्ष के ये नेता होंगे शामिल, संभावित मंत्रियों के भी आए नाम

Omar Abdullah Oath Taking Ceremony: उमर अब्दुल्ला आज लेंगे CM पद की शपथ, विपक्ष के ये नेता होंगे शामिल, संभावित मंत्रियों के भी आए नाम

Bahraich Violence : बहराइच हिंसा मामले में योगी सरकार का एक्शन, CO सस्पेंड, 3 कांस्टेबल पर कार्रवाई

Bahraich Violence : बहराइच हिंसा मामले में योगी सरकार का एक्शन, CO सस्पेंड, 3 कांस्टेबल पर कार्रवाई

Chine v/s Taiwan: फाइटर जेट, नेवी शिप... चीनी सेना ने ताइवान को चारों तरफ से घेरा, क्या नए ताइवानी राष्ट्रपति को सजा देने की तैयारी?

Chine v/s Taiwan: फाइटर जेट, नेवी शिप... चीनी सेना ने ताइवान को चारों तरफ से घेरा, क्या नए ताइवानी राष्ट्रपति को सजा देने की तैयारी?

Canada: तुरंत भारत छोड़ दें... कनाडा के 6 राजनय‍िकों को भारत ने निकाला, ट्रूडो की वजह से रसातल में रिश्ते

Canada: तुरंत भारत छोड़ दें... कनाडा के 6 राजनय‍िकों को भारत ने निकाला, ट्रूडो की वजह से रसातल में रिश्ते

Bahraich Violence:बहराइच हिंसा से प्रियंका गांधी परेशान! सीएम योगी से बोलीं- हिंसा रोकें, जनता से कहा- शांति

Bahraich Violence:बहराइच हिंसा से प्रियंका गांधी परेशान! सीएम योगी से बोलीं- हिंसा रोकें, जनता से कहा- शांति

Weather Tomorrow: कल से फिर शुरू हो रहा भारी बारिश का दौर

Weather Tomorrow: कल से फिर शुरू हो रहा भारी बारिश का दौर

UN: लेबनान में यूएन पीसकीपर्स के बेस में घुसी इजरायली सेना, टैंक से मेन गेट उड़ाया, 15 शांति सैनिक घायल

UN: लेबनान में यूएन पीसकीपर्स के बेस में घुसी इजरायली सेना, टैंक से मेन गेट उड़ाया, 15 शांति सैनिक घायल

Kharge:विवाद के बाद अब खड़गे परिवार से जुड़े ट्रस्ट ने 5 एकड़ भूखंड लौटाया

Kharge:विवाद के बाद अब खड़गे परिवार से जुड़े ट्रस्ट ने 5 एकड़ भूखंड लौटाया

UP उपचुनाव को लेकर BJP ने टिकट फाइनल किए, RLD को दी एक सीट, जानिए क्या तय हुआ

UP उपचुनाव को लेकर BJP ने टिकट फाइनल किए, RLD को दी एक सीट, जानिए क्या तय हुआ