Friday, September 20, 2024
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 20 सितंबर, 2024

September 19, 2024 07:44 AM

मेष

आज का दिन विशेष रूप से लाभप्रद रहेगा। अपने रुके हुये प्रोजेक्ट्स को पुनः शुरू कर सकते हैं। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षा में उत्तम सफलता मिल सकती है। माताजी की सेहत का ध्यान रखना चाहिये।

वृषभ

यदि आपको किसी वस्तु या आदत की लत है तो उससे दूरी बनाकर रखें। व्यक्तिगत जीवन में अनुशासन का पालन करें। शुभचिन्तकों से व्यवहार खराब हो सकते हैं। थायराइड के रोगियों की समस्या बढ़ सकती है। दवाइयों के सेवन में लापरवाही न करें।

मिथुन

जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितायेंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ हो सकता है। घर में पकवानों का आनन्द उठायेंगे। विवादों को सम्वाद के माध्यम से सुलझाने में सफलता मिलेगी। उच्च शिक्षा में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा। विद्यार्थियों को करियर को लेकर चिन्ता दूर होगी।

कर्क

आपकी अच्छी आदतों से लोग प्रेरणा लेंगे। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को उच्च पद मिल सकता है। पुरुष जातकों का महिलाओं के प्रति व्यवहार बहुत अच्छा रहेगा। परिवार के लोग आपसे बहुत प्रसन्न रहेंगे। बच्चों का दिल जीतने के लिये उन्हें उपहार दे सकते हैं।

सिंह

आज सुबह कोई शुभ सूचना मिल सकती है। रिश्तेदारों से अपना व्यवहार अच्छा रखें। लेकिन अपनी भावी योजनाओं पर चर्चा करने से बचें। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को हितशत्रुओं से सावधान रहना चाहिये।

कन्या

बच्चों का व्यवहार कुछ उद्दण्ड हो सकता है। आपको शान्त रहने की आवश्यकता है। संयुक्त परिवार में थोड़ी खिटपिट हो सकती है। शाम के समय गुमा हुआ सामान आज आपको वापस भी मिल सकता है। जीवनसाथी की सलाह को अनसुना न करें। व्यवसाय में अनावश्यक व्यय हो सकता है।

तुला

कार्यक्षेत्र की परिस्थितियाँ आपके अनुकल रहेंगी। गुरुजनों की सलाह आपको काफी काम आयेगी। युवा आज उत्सव के मूड में रहेंगे। अस्त-व्यस्त चीजों को व्यवस्थित करने की कोशिश करेंगे। शत्रुओं पर आप विजय प्राप्त करेंगे।

वृश्चिक

आज घर में आप काफी व्यस्त रहेंगे। सुबह सेहत कुछ नरम रहेगी। स्वयं को फिट रखने के लिये अपनी जीवनशैली में योग और सात्विक आहार को अवश्य शामिल करें। व्यापार में कुछ नये प्रयोग कर सकते हैं। समाज में आपका दबदबा बढ़ेगा।

धनु

आपके मन में नये व रचनात्मक विचार उत्पन्न होंगे। प्रेमी जन को कोई गिफ्ट दे सकते हैं। ज्यादा सोच-विचार करने से महत्वपूर्ण अवसर निकल सकते हैं। विद्यार्थी उच्च अध्ययन में काफी रुचि लेंगे। बच्चों के करियर को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

मकर

आज आप कुछ चिड़चिड़े से हो सकते हैं। घर से दूर जॉब कर रहे लोगों को छुट्टी लेने में परेशानी सकती है। लोग आपसे काफी अपेक्षायें रखेंगे। अपने आसपास के लोगों के साथ सम्बन्ध अच्छे रखें। पार्टनरशिप सम्बन्धी कार्यों से आपको लाभ मिलेगा।

कुम्भ

आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। अपने आदर्शों पर अडिग रहें। आय के नये स्रोत विकसित करने में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताना पसन्द करेंगे। वैवाहिक जीवन काफी रोमान्टिक रहेगा। व्यापार में अनुभवी लोगों की सलाह लेना उत्तम होगा।

मीन

आज आप मानसिक रूप से थोड़ा परेशान हो सकते हैं। नया कर्ज लेने से आपको बचना चाहिये। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। किसी जरूरी काम को लेकर अनिर्णय की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। दूसरों की सहायता करने के चक्कर में अपने हितों की अवहेलना न करें।

Have something to say? Post your comment