Thursday, September 19, 2024
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 19 सितंबर, 2024

September 18, 2024 06:52 AM

मेष

इस समय आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। क्रोध के कारण आप अपने काम बिगाड़ सकते हैं। प्रेमी जन के प्रति विश्वास भाव रखें। जोड़ों में दर्द और खराब पाचन की समस्या हो सकती है। घर में आपका मन नहीं लगेगा। सरकारी कार्यों में अवरोध आ सकता है।

वृषभ

इस समय सारी परिस्थितियाँ आपके अनुकूल हैं। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठावान रहेंगे। जीवनसाथी आपके एक अच्छे मित्र की भूमिका निभायेगा। अपने मन की बातें उनसे साझा कर सकते हैं। घर के लोग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे।

मिथुन

किसी बड़ी समस्या का समाधान होने से निश्चिन्त होंगे। यदि मन में किसी प्रकार का कोई भय था तो वह दूर हो सकता है। जीवनसाथी के प्रति मन में सम्मान और आदर का भाव उत्पन्न होगा। स्वास्थ्य काफी अच्छा और सन्तुलित रहेगा। पिता को लेकर कुछ चिन्ता हो सकती है।

कर्क

बच्चों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। गृह निर्माण के कार्य तेजी से पूर्ण होंगे। प्रेम सम्बन्धी मामलों में निराशा हाथ लग सकती है। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है। मित्रों के परामर्श पर गम्भीरता से ध्यान दें।

सिंह

इस समय नया कार्य शुरू करना उचित नहीं है। आत्मविश्वास में कमी महसूस कर सकते हैं। यह धैर्य रखने का समय है। रिश्तों को लेकर गम्भीर रहें। मन में निराशा का भाव न पनपनें दें। योग और प्राणायाम के लिये समय अवश्य निकालें।

कन्या

नया कार्य शुरू कर सकते हैं, लेकिन अत्यधिक अधीरता ठीक नहीं है। विदेश में शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को थोड़ा सावधान रहना चाहिये। ऑनलाइन व्यापार से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। व्यवसाय में निवेशक आपसे प्रसन्न रहेंगे। पर्यटन के लिये टिकट बुकिंग कर सकते हैं।

तुला

गृहस्थ जीवन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अनुभवी व्यक्तियों से मार्गदर्शन अवश्य लें। बड़े भाई-बहनों को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट न करें। महत्वपूर्ण अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं इसीलिये लापरवाही भारी पड़ सकती है।

वृश्चिक

आज आप काम में काफी व्यस्त हो सकते हैं। उच्च शिक्षा में कठिनाई देखने को मिलेगी। मौसम परिवर्तन के कारण बुखार और सर्दी की शिकायत हो सकती है। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारियों को नाराज न करें।

धनु

होटल कारोबारियों के लिये दिन कुछ कमजोर हो सकता है। आज बड़ी डील करने के लिये समय उत्तम नहीं है। घर में कलह का माहौल हो सकता है। भोजन में शुद्धता और सफाई का ध्यान रखें। सामाजिक कार्यों में ज्यादा सक्रिय न रहें।

मकर

नयी नौकरी ढूँढ रहे हैं, तो दिन शुभ सिद्ध होगा। कमीशन से सम्बन्धित कार्यों से आपको लाभ मिल सकता है। अपनी पुरानी गलतियों से आप सीख सकते हैं। किसी दुविधा का समाधान मिलने से मन प्रसन्न होगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर कुछ चिन्ता हो सकती है।

कुम्भ

घर में मेहमान आ सकते हैं। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रेम और विश्वास की भावना बढ़ेगी। आपके द्वारा बनायी गयी योजना सफल होगी। आकस्मिक खर्च सामने आयेंगे।

मीन

परिवार और कार्यक्षेत्र में शानदार तालमेल रहेगा। अविवाहित लोगों के विवाह तय होने के बहुत अच्छे योग हैं। किसी महत्वपूर्ण बिजनेस मीटिंग में सम्मिलित हो सकते हैं। आपके स्वभाव में गम्भीरता रहेगी। व्यापार में बेहतरीन धन लाभ प्राप्त होगा। अपनी कार्यक्षमता पर विश्वास रखें।

Have something to say? Post your comment