Thursday, September 19, 2024
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 18 सितंबर, 2024

September 17, 2024 06:49 AM

मेष

आदर्शवादी होने से आपको बचना चाहिये। लोग आपको धोखा दे सकते हैं। जॉब में अचानक स्थान-परिवर्तन से परेशान होंगे। छोटी-मोटी बातों पर ज्यादा आक्रामक न हों। जमीन से जुड़े मामलों में अड़चन आने की सम्भावना है। मित्रों के साथ सम्बन्ध प्रभावित हो सकते हैं।

वृषभ

आपकी सलाह से लोगों को बहुत लाभ होगा। प्रेम सम्बन्धों को परिवार से स्वीकृति मिल सकती है। पुराने रोग से मुक्ति मिलने के अच्छे योग हैं। अपना खानपान बेहद सन्तुलित रखें। सभी काम सही समय पर पूर्ण हो जायेंगे। मनोरञ्जन के साधनों में रुचि लेंगे।

मिथुन

परिवार में थोड़ा काम की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा नरम सा हो सकता है। विदेश यात्रा होने के योग बन रहे हैं। योजनाओं को क्रियान्वित करने में आसानी होगी। लोग आपकी बातों को ध्यान से सुनेंगे। पिताजी अथवा गुरुजनों के साथ किसी गम्भीर मुद्दे पर चर्चा हो सकती है।

कर्क

व्यापारिक उद्देश्य से यात्रा हो सकती है। अनावश्यक खर्चों को नियन्त्रित करना पड़ेगा। बनते हुये कार्यों में विघ्न आने की आशंका है। बुजुर्गों के व्यवहार से आप आहत हो सकते हैं। अध्यात्मिक चिन्तन को आप काफी समय देंगे। छात्रों को पढ़ाई में अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

सिंह

अपने शुभचिन्तकों की सलाह को अन्यथा न लें। सोच-समझकर ही धन सम्बन्धी निर्णय लें। कोई महत्वपूर्ण कार्य आज रुक सकता है। आज का दिन अपनों के बीच शान्ति से बितायेंगे तो बेहतर होगा। प्रशासन से जुड़े लोगों को सावधान रहना चाहिये। अनैतिक कार्यकलापों की तरफ प्रेरित हो सकते हैं।

कन्या

कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। दिनचर्या थोड़ी असामान्य हो सकती है। आपकी योजना सफल होगी। घर में कुछ आगंतुकों का आगमन हो सकता है। विवादित मामलों को सुलझा सकते हैं।

तुला

आप दूसरों की सहायता करने की पूरी कोशिश करेंगे। अपनी योजनाओं को लोगों के सामने साझा न करें। लोग आपके भोलेपन का लाभ उठा सकते हैं। घर का माहौल अनुशासित रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ अचानक परिवर्तन करने पड़ सकते हैं। नकारात्मक आदतों को छोड़ने का प्रयास करें।

वृश्चिक

आलस्य में अपना समय बर्बाद न करें। अपनी क्षमताओं और योग्यता पर सन्देह न करें। कारोबार को लेकर टेंशन हो सकती है। प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़े गम्भीर रहें। खाँसी-जुकाम के कारण परेशानी होने की सम्भावना है। उधार लेन-देन को लेकर थोड़ी समस्या होगी।

धनु

आज आपके विरोधी आपकी आलोचना कर सकते हैं। इसके कारण आप क्रोधित भी हो सकते हैं। कुछ लोग आपका मूड खराब करने का प्रयास करेंगे। धन लाभ के नये मौके मिल सकते हैं। उच्च शिक्षा को लेकर काफी मेहनत करेंगे। घर में कुछ लोग आ सकते हैं।

मकर

अपने काम के प्रति एकाग्र रहेंगे। आपकी समस्याओं का समाधान आपको मिल सकता है। उच्च अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे। रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिलने की सम्भावना है।

कुम्भ

यदि सर्दी-खांसी से पीड़ित हैं तो तुरन्त उसका इलाज करवायें। आपको अनावश्यक खर्च करने से बचना चाहिये। कला जगत से जुड़े लोगों को बड़े मौके मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में स्टाफ को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। लोग आपकी बातों का गलत मतलब न निकालें इसका ध्यान रखें।

मीन

आप रोमांचक कार्यों में रुचि ले सकते हैं। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। साझेदारी वाले व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता है। फिलहाल वर्तमान कार्यों में ही ध्यान दें। भविष्य की योजनाओं में आप निवेश कर सकते हैं। विरोधियों के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की समस्या दूर होगी।

Have something to say? Post your comment