Sunday, September 08, 2024
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

पंजाब

बजट 2024 का असर "सब खुश है" : जयवीर शेरगिल

July 23, 2024 09:03 PM

बजट 2024 भारत को तेजी से तरक्की के मार्ग पर ले जाएगा : भाजपा प्रवक्ता

बजट 2024 के बाद विपक्ष शोक में है और भारत के लोगों के चेहरे पर मुस्कान है : शेरगिल

चंडीगढ़,23 जुलाई: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा है कि बजट 2024 युवाओं, महिलाओं, किसानों, एमएसएमई और नौकरीपेशा वर्ग के लिए "खुशियों वाले दिन" लेकर आएगा और "योजनाबद्ध तरीके से प्रगति और समृद्धि" इस बजट का आधार है। केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए, शेरगिल ने कहा कि इस बजट में समाज के हर वर्ग के लिए बहुत कुछ है।  उन्होंने कहा कि नौकरियां, इंटर्नशिप, युवाओं के लिए वित्तीय सहायता, एमएसएमई के लिए ऋण गारंटी, कृषि बुनियादी ढांचे को बढ़ावा, बुनियादी ढांचे के लिए 11 लाख करोड़ रुपये निर्धारित करना, एंजेल टेक्स को खत्म करना और टैक्स में कटौती की सीमा बढ़ाकर वेतनभोगी वर्ग के लिए नई कर प्रणाली की घोषणा करना, इस बजट को प्रगतिशील, सुधारात्मक, दूरदर्शी और ऐतिहासिक बनाती है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार युवा भारत की जरूरतों और क्षमता को समझती है, इसलिए बजट 2024 ने भारत के युवाओं के सपनों और महत्वाकांक्षाओं में "टर्बो जेट" जोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्षों में 4.1 करोड़ युवाओं को आवंटित शिक्षा, रोजगार और कौशल के लिए 1.48 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान एक बड़ी पहल है। शेरगिल ने अगले पांच वर्षों में 20 लाख युवाओं को कौशल प्रदान करने के लिए एक नई केंद्र प्रायोजित योजना की वित्त मंत्री की घोषणा की सराहना की।

शेरगिल ने कहा कि पंजाब के किसानों को बजट से काफी फायदा होगा, क्योंकि कृषि क्षेत्र के लिए 1.54 लाख करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।  उन्होंने कहा कि पिछले महीने 24 प्रमुख फसलों पर एमएसपी में वृद्धि के बाद अब 1.54 लाख करोड़ की यह बड़ी घोषणा के बाद पंजाब के किसान भांगड़ा डालेंगे।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि 3 प्रतिशत की वार्षिक ब्याज सब्सिडी के साथ 10 लाख रुपये तक का उच्च शिक्षा ऋण एक बेहतरीन पहल है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत एक लाख छात्रों को ऋण राशि पर 3 प्रतिशत की वार्षिक ब्याज सब्सिडी के लिए सीधे ई-वाउचर प्राप्त होंगे। यह पहल न केवल उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों पर वित्तीय बोझ को कम करेगी, बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच हेतु सुधार करने में भी मदद करेगी।

शेरगिल ने यह भी कहा कि पूरे देश में विशेष रूप से पंजाब के संदर्भ में कैंसर के मामलों में वृद्धि चिंता का एक बड़ा कारण है। लेकिन अब सरकार द्वारा सीमा शुल्क से तीन प्रमुख कैंसर उपचार दवाओं को छूट देना उपचार की लागत को कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

इसी तरह, शेरगिल ने रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन योजनाओं की घोषणा करने के लिए सरकार की सराहना की, जिनमें काम शुरू करने वाले सभी नए कर्मचारियों को एक महीने का वेतन (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) देना शामिल है, जिससे 2.1 करोड़ युवाओं को लाभ होगा, निर्माण क्षेत्र में रोजगार सृजन और 50 लाख अतिरिक्त रोजगार के अवसरों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इंप्लॉयर्स को सहायता योजना शामिल है।

उन्होंने कहा कि बजट 2024 देश के किसानों (अन्नदाता) के लिए अपार संभावनाओं के द्वार खोलेगा। इस क्रम में, देश के 400 जिलों में डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर का उपयोग करके खरीफ फसलों का डिजिटल सर्वेक्षण, पांच राज्यों में जारी किए जाने वाले सार्वजनिक सहायता-आधारित क्रेडिट कार्ड और रोजगार सृजन व ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास के लिए राष्ट्रीय सहयोग नीति वास्तव में भारत को विकसित भारत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब समाचार

दिल्ली एयरपोर्ट पर पंजाबियों के लिए स्पेशल काउंटर: NRI यात्रियों को मिलेंगी सुविधाएं, 24*7 संचालित होगा सर्विस

दिल्ली एयरपोर्ट पर पंजाबियों के लिए स्पेशल काउंटर: NRI यात्रियों को मिलेंगी सुविधाएं, 24*7 संचालित होगा सर्विस

Vinesh Phogat News: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी विनेश फोगाट को देगी 25 लाख का इनाम, LPU से की है पढ़ाई

Vinesh Phogat News: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी विनेश फोगाट को देगी 25 लाख का इनाम, LPU से की है पढ़ाई

पंजाब में ईगल-5 ऑपरेशन: हॉटस्पॉट एरिया में पुलिस रेड, 14 आरोपी गिरफ्तार, 10 संदिग्ध हिरासत में, DIG की चेतावनी

पंजाब में ईगल-5 ऑपरेशन: हॉटस्पॉट एरिया में पुलिस रेड, 14 आरोपी गिरफ्तार, 10 संदिग्ध हिरासत में, DIG की चेतावनी

लॉरेंस बिश्नोई केंद्र और पंजाब सरकार का मेहमान: गैंगस्टर के इंटरव्यू पर मूसेवाला के पिता का फूटा गुस्सा

लॉरेंस बिश्नोई केंद्र और पंजाब सरकार का मेहमान: गैंगस्टर के इंटरव्यू पर मूसेवाला के पिता का फूटा गुस्सा

पंजाब में छह उम्मीदवार अब नहीं लड़ सकेंगे चुनाव: आयोग ने तीन साल तक लगाया प्रतिबंध, यह है पूरा मामला

पंजाब में छह उम्मीदवार अब नहीं लड़ सकेंगे चुनाव: आयोग ने तीन साल तक लगाया प्रतिबंध, यह है पूरा मामला

137 करोड़ का अमरूद बाग घोटाला: भगोड़े नायब तहसीलदार ने किया सरेंडर, पंजाब विजिलेंस ने अबतक 23 गिरफ्तार किए

137 करोड़ का अमरूद बाग घोटाला: भगोड़े नायब तहसीलदार ने किया सरेंडर, पंजाब विजिलेंस ने अबतक 23 गिरफ्तार किए

भगवंत मान को पेरिस जाने की राजनीतिक मंजूरी नहीं मिली

भगवंत मान को पेरिस जाने की राजनीतिक मंजूरी नहीं मिली

पंजाब का बड़ा फेरबदल: नौ IAS अधिकारियों के तबादले, कुमार राहुल होंगे प्रशासनिक सचिव स्वास्थ्य व परिवार कल्याण

पंजाब का बड़ा फेरबदल: नौ IAS अधिकारियों के तबादले, कुमार राहुल होंगे प्रशासनिक सचिव स्वास्थ्य व परिवार कल्याण

पंजाब में शिअद की नई कोर कमेटी गठित: बागी कमेटी से भी बाहर, पुराने व नए कुल 23 नेता शामिल

पंजाब में शिअद की नई कोर कमेटी गठित: बागी कमेटी से भी बाहर, पुराने व नए कुल 23 नेता शामिल

पंजाब में दो दिन तक बरसेंगे बादल:30 शहरों में बारिश और तेज़ हवाओं का अलर्ट; बठिंडा में 40.9 डिग्री तापमान दर्ज

पंजाब में दो दिन तक बरसेंगे बादल:30 शहरों में बारिश और तेज़ हवाओं का अलर्ट; बठिंडा में 40.9 डिग्री तापमान दर्ज