Monday, May 13, 2024
BREAKING
पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा, 29वीं बार फतह किया माउंट एवरेस्ट हरियाणा में नायब सैनी सरकार के फ्लोर टेस्ट की तैयारी, पूर्व CM मनोहर लाल ने दिए संकेत, गर्वनर ने मांगी लिस्ट चौथे चरण पर वोटिंग आज:जानिए किन-किन सीटों पर है वोटिंग देश के ज्यादातर हिस्सों में 16 तक भारी बारिश की चेतावनी; पूर्वी व दक्षिणी भारत में बिगड़ा मौसम मतगणना के समय सर्विस मतदाताओं से प्राप्त पोस्टल बैलेट की पहले होगी स्केनिंग-मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा के 22 जिलों और 34 उपमंडलों में द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का किया आयोजन, मुकदमों को किया निपटान सैकण्डरी नियमित एवं मुक्त विद्यालय वार्षिक परीक्षा का परिणाम आज घोषित पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा बिट्टू की सरकारी रिहायश के नॉ डयू सर्टिफिकेट के बारे स्थानीय निकाय विभाग के प्रमुख सचिव से रिपोर्ट तलब अंतरिम जमानत के बाद से अरविंद केजरीवाल पूरे जोश में, आज मान के साथ दिल्ली के इन इलाके में करेंगे रोड शो दिल्ली में आफत के तूफान के बाद आज भी आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 06 अप्रैल, 2024

April 05, 2024 05:00 AM

मेष

कार्यक्षेत्र में आपको कठिनाई होगी। बेवजह के खर्चों से आपको बचना चाहिये। गुस्से के बजाय शान्तिपूर्वक कार्य करें। सोच-विचार में ज्यादा समय व्यर्थ न गँवायें। दोपहर के बाद रुके हुये कार्य शुरु होंगे। वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा।

वृषभ

आपकी दिनचर्या काफी अनुशासित रहने वाली है। मित्र आपकी काफी मदद करेंगे। व्यापार में नये अनुबन्ध हो सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ने वाली है। लोग आपके विचारों को काफी महत्व देंगे। शाम को आपके कार्यों में बाधा आ सकती है।

मिथुन

आप कार्यक्षेत्र में काफी सक्रिय रहेंगे। मान-सम्मान में कमी आ सकती है। जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाकर रखें। लेकिन आपके कार्य बाधा के साथ पूर्ण होंगे। अनुसन्धान पूर्ण कार्यों में आप रुचि लेंगे। दुष्ट प्रवृत्ति के लोग आपको नुकसान पहुँचाना चाहते हैं।

कर्क

नौकरीपेशा लोगों के लिये आज का दिन काफी रोमाञ्चक रहने वाला है। आपको इच्छित जगह पर स्थानान्तरण भी मिल सकता है। धार्मिक गतिविधियों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। अविवाहित लोगों को वैवाहिक प्रस्ताव मिलने की सम्भावना है। जीवनसाथी के परामर्श लेना हितकर होगा।

सिंह

आज दिन की शुरुआत उदासीन हो सकती है। नया कार्य शुरू करने में कठिनाइयाँ होगी। विरोधियों के सामने आपको सावधान रहना चाहिये। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप न करें। व्यापार में बड़ा प्रयोग करने से बचना चाहिये। परिजनों के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।

कन्या

प्रभावशाली लोगों के बीच आप काफी लोकप्रिय रहेंगे। व्यापार में नये प्रयोग करने से बचें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर कुछ चिन्ता होगी। सभी काम रुक-रुककर पूर्ण होंगे। प्रेमी जन आपकी किसी बात का विरोध कर सकता है।

 तुला

आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। नये विषयों के अध्ययन में आप रुचि लेंगे। भावनात्मक रूप से काफी कमजोर रहेंगे। घर की साफ-सफाई में आप काफी व्यस्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको ज़िम्मेदारी वाले काम मिलने की सम्भावना है।

वृश्चिक

दाम्पत्य जीवन काफी सुखद रहेगा। व्यापारिक यात्राओं के लिये दिन बहुत बढ़िया है। आपके आत्मविश्वास के कारण बॉस प्रसन्न रहेंगे। आपको रिश्तेदारों से कुछ अच्छे समाचार मिल सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें।

धनु

आज पूरा ध्यान अपने काम पर ही रखें। छोटी सी त्रुटि के कारण काम रुक सकते हैं। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य को लेकर थोड़ी परेशानी होगी। उपयोगी मशीनों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।

मकर

कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारी काफी प्रसन्न रहेंगे। पदोन्नति मिलने की सम्भावना बन रही है। घर में मेहमान आ सकते हैं। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा में उत्तम सफलता मिल सकती है। परिवार में सुख-शान्ति बनी रहेगी।

कुम्भ

आज स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है। प्रेम सम्बन्धों को लेकर परेशानी का अनुभव होगा। क्रोध के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिये। अनावश्यक विषयों पर चर्चा करने से बचें।

मीन

आपके जनसम्पर्क का दायरा मजबूत होगा। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर करेंगे। गुमी वस्तु आज आपको वापस मिल सकती है। विद्यार्थियों को करियर में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत का लाभ मिलेगा। घर का माहौल काफी अनुशासित रहने वाला है।

Have something to say? Post your comment