Monday, May 20, 2024
BREAKING
सेल्फी लेकर पुरस्कार पाएं, लोकतंत्र को मजबूत बनाएं - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल अंतर्राष्ट्रीय जैविक विविधता दिवस 22 मई को मतदाता ही लोकतंत्र का भविष्य तय करता है, मतदान अवश्य करें प्रदेश में अपराध और अपराधियों के खिलाफ हरियाणा पुलिस का एक्शनः ऑपरेशन आक्रमण- 10 कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में यूजी एनईपी परीक्षाएं 20 जून से शुरू PM मोदी का ओडिशा के पुरी में रोड शो:भगवान जगन्नाथ की पूजा की, रथयात्रा वाले रूट पर निकला काफिला; कटक-अंगुल में जनसभाएं भी करेंगे लोकसभा चुनाव: 5वें चरण में 49 सीटों पर वोटिंग जारी पहाड़ी इलाकों में भी गर्मी का सितम, 47 डिग्री पहुंचा दिल्ली-UP का तापमान; IMD का हीटवेव अलर्ट हेलीकॉप्टर क्रैश में ईरान के राष्ट्रपति रईसी समेत सभी सवारों की मौत, ईरानी एजेंसी का दावा दैनिक राशिफल 21 मई, 2024

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 10 मई, 2024

May 09, 2024 06:51 AM

मेष

आपको जीवन की सच्चाइयों का सामना करना पड़ेगा। कारोबार बढ़ाने के अतिरिक्त प्रयास करने पड़ेंगे। भावनात्मक उतार-चढ़ाव पर नियन्त्रण रखें। आज आपको यात्रा कम से कम करनी चाहिये। अपने स्वभाव में लचीलापन बनाकर रखें।

वृषभ

आज आप अपनी आय बढ़ाने के काफी प्रयास करेंगे। परिवार के छोटों की चिन्ता रहेगी। जीवनसाथी आपका उत्साहवर्धन करेगा। लोगों पर आपका प्रभाव काफी अच्छा पड़ेगा। आभूषणों की खरीदारी कर सकते हैं।

मिथुन

आज आपको तनाव वाली परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। अनावश्यक खर्चों को कम करने का प्रयास करें। दाम्पत्य जीवन में कड़वाहट हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपकी तरक्की से जलेंगे। दिखावे के लिये खर्च करने से बचें।

कर्क

आप दूसरों की काफी मदद करेंगे। इससे आपकी सामाजिक छवि में वृद्धि होगी। नये कार्यों में आप रुचि ले सकते हैं। दिन आपके लिये काफी अच्छा रहना वाला है। प्रेमी जन से अपने मन की बातें शेयर करेंगे। व्यापार में बिक्री बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे।

सिंह

आज आपको शारीरिक श्रम ज्यादा करना पड़ेगा। किन्तु आप एकाग्र होकर अपने कार्यों में लगे रहें। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन काफी अच्छा है। प्रबन्धन से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। साहित्य में आप विशेष रुचि ले सकते हैं।

कन्या

पुराने लोन को चुकाने में सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग से मनमुटाव हो सकता है। लोगों की बातों को ज्यादा महत्व न दें। जीवनसाथी की सलाह का अनुसरण करें इससे आपको लाभ होगा। नया वाहन खरीद सकते हैं। व्यापार में लाभ प्राप्त होगा।

 तुला

गलत और अनैतिक कार्यों से आपको दूरी बनाकर रखनी चाहिये। धन के निवेश को लेकर सावधान रहें। मन में असन्तोष का भाव रहेगा। मित्रों की राय लेना न भूलें। प्रेम सम्बन्धों को लेकर भावुक हो सकते हैं। आज आपको उधार धन देने से बचना होगा।

वृश्चिक

जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव बढ़ेगा। सन्तान से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है। किसी ऐसे व्यक्ति से आपकी मुलाक़ात हो सकती है जिसका आप काफी इन्तजार कर रहे थे। आज आप अपने मित्रों की काफी सहायता करेंगे। व्यापार में धन लाभ होगा।

धनु

आज आपका दिन विशेष उन्नति कारक रहेगा। दोपहर तक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। आप चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे। अधूरे पड़े कार्य आप शुरू कर सकते हैं। आय की दृष्टि से दिन बहुत ही अच्छा है। स्वर्ण और महँगी वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं।

मकर

सन्तान की पढ़ाई को लेकर चिन्तित हो सकते हैं। आपके भीतर स्नेह और वात्सल्य की भावना रहेगी। आज आपके पाचन तन्त्र में गड़बड़ी हो सकती है। शेयर मार्केट के माध्यम से लाभ हो सकता है। धर्म-कर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी।

कुम्भ

घर के सदस्यों से मनमुटाव हो सकता है। माता की सेहत का विशेष ध्यान रखें। शाम के समय दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को आलोचना झेलनी पड़ेगी। वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं।

मीन

आपको पिछले अनुभवों का लाभ प्राप्त होगा। अधिकारी आपके कार्यों से खुश रहेंगे। बिजनेस में गति आ सकती है। प्रतियोगिता और परीक्षा में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार में विस्तार करने की योजना बना सकते हैं। यात्राओं के लिये दिन शुभ है।

Have something to say? Post your comment