Sunday, May 19, 2024
BREAKING
लोकसभा चुनावों को लेकर मोदी की इस क्षेत्र की पहली रैली अंबाला में आज कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह; सुरक्षा के सख्त इंतजाम गाजा में भीषण लड़ाई जारी, पीछे हटने को तैयार नहीं इजरायल Haryana : एक्सप्रेसवे पर श्रद्धालुओं से भरी चलती बस में लगी आग, आठ लोग जिंदा जले; दो दर्जन से अधिक झुलसे अरविंद केजरीवाल के PA ने स्वाति मालीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई देश का सबसे गर्म शहर! 47 डिग्री पहुंचा पारा दैनिक राशिफल 19 मई, 2024 आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा की प्रेस वार्ता पंचकूला जोन की उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही 20 और 27 मई को यूएचबीवीएन के मुख्यालय सेक्टर-14, पंचकूला में की जाएगी राजनीतिक पार्टियां अपने उम्मीदवारों का आपराधिक रिकॉर्ड करें सार्वजनिक- मुख्य निर्वाचन अधिकारी एसीबी की टीम ने बिजली निगम सोनीपत में कार्यरत जेई को ₹20000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 06 मई, 2024

May 05, 2024 07:34 AM

मेष

आज आपको कानूनी विवादों में उलझना पड़ सकता है। मेहनत का सन्तोषजनक परिणाम प्राप्त होगा। अचानक लाभ की आशा करेंगे तो निराश होना पड़ेगा। शुभ कार्यों में आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। लोग स्वार्थ की भावना से आपको धोखा दे सकते हैं। विद्यार्थियों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।

वृषभ

नये व्यावसायिक अनुबन्ध मिल सकते हैं। परिजन आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। मीडिया और लेखन कार्यों से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। सामाजिक गतिविधियों में आप व्यस्त होने वाले हैं। सन्तान के सहयोग से लाभ मिलेगा। आर्थिक रूप से सक्षम रहेंगे।

मिथुन

जॉब में आपको बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। घर के सदस्यों के बीच वैचारिक सामन्जस्य बहुत ही अच्छा रहेगा। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। आय और व्यय में उचित समन्वय बना रहेगा। शोध कार्यों के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। आत्म निरीक्षण के लिये दिन उत्तम है।

कर्क

नया व्यापार शुरू करने में आसानी होगी। किसी पर भी अत्यधिक विश्वास न करें। बिना माँगे किसी को सलाह न दें। अधिकारियों की बातों का बुरा न मानें। बच्चों की गतिविधियों के कारण शर्मिंदा होना पड़ सकता है। कार्यशैली में कुछ बदलाव ला सकते हैं।

सिंह

प्रेम सम्बन्धों में थोड़ी प्रतिकूलता रहेगी। अनजान लोगों से विवाद न करें। पति-पत्नी के बीच अहम् में टकराव हो सकता है। तनाव का नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय सावधानी रखें।

कन्या

रुका हुआ सरकारी काम आज हल हो सकता है। पारिवारिक मामलों को शान्तिपूर्ण तरीके से निपटा लें। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जॉब में आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर पायेंगे। विपरीत परिस्थितियों का सामना मजबूती से करेंगे।

 तुला

अनैतिक कार्यों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। उच्चाधिकारियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। बेरोजगार लोगों को नयी नौकरी मिल सकती है। तनाव की वजह से शरीर में शिथिलता रहेगी। अधिकारियों के विभाग में परिवर्तन हो सकता है।

वृश्चिक

प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको उत्तम सफलता मिल सकती है। शेयर मार्केट से धन लाभ होने के प्रबल योग बन रहे हैं। दाम्पत्य जीवन में परस्पर सम्मान बनाये रखें। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर काफी सतर्क रहेंगे। आज का दिन प्रेमी जोड़ों के लिये शुभ नहीं है।

धनु

विद्यार्थी नये कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं का आनन्द उठायेंगे। सहयोगी आपके काम में टोका-टाकी न करें इसका ध्यान रखें। घर में धार्मिक गतिविधियाँ हो सकती है। स्वभाव में गुस्सा और चिड़चिड़ापन हो सकता है।

मकर

यदि आप किसी इन्टरव्यू में बैठ रहे हैं तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। तकनीकी से जुड़े कार्यक्षेत्र में धन लाभ होगा। छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। उलझनों के बावजूद सभी काम के अनुसार ही पूर्ण होंगे। दोस्तों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे।

कुम्भ

कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का दबाव झेलना पड़ सकता है। आपकी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन कर पायेंगे। छोटी सी गलती बड़ी समस्या का कारण बन सकती है। कर्मचारियों के बीच टकराव होने की आशंका है। मानसिक दुविधाओं को दूर करने में सफल रहेंगे।

मीन

आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। मित्रों की जरूरतों का ध्यान रखें। जिम्मेदारियों का आसानी से निर्वहन कर पायेंगे। अपनी क्षमताओं का कुशल प्रयोग करेंगे। काम के प्रति समर्पण होने से आपको सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा।

Have something to say? Post your comment