मेष
युवाओं को जॉब के नये विकल्प मिलने से उत्साहित रहेंगे। प्रेमी जन के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। आर्थिक मामलों में काफी भाग्यशाली रहेंगे। अपनी बातों से आप लोगों को प्रभावित कर पायेंगे।
वृषभ
करियर के लिये आज का दिन बहुत अच्छा है। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। फिर भी किसी भी मुद्दे पर सावधानी पूर्वक प्रतिक्रिया दें। छोटे बच्चों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। उलझा हुआ धन आपको प्राप्त होगा। परिजनों का बेहतरीन सहयोग मिलने की सम्भावना है।
मिथुन
आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यर्थ के कार्यों में आप धन खर्च कर सकते हैं। कानूनी मामलों को लेकर थोड़ी सावधानी रखें। आज आप अनुसन्धान के मूड में हो सकते हैं। बजट का ध्यान रखते हुये काम करें। भारी भोजन का सेवन करने से बचें।
कर्क
अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहें। जीवनसाथी से कोई बात न छिपायें। अति आत्मविश्वास से बचें। प्रेम सम्बन्धों में तनाव की आशंका है। आत्मकेन्द्रित होने के कारण मित्र गण आपसे नाराज हो सकते हैं। बुजुर्ग लोगों को घुटने व कमर में दर्द की शिकायत हो सकती है।
सिंह
आपकी कोई मनोकामना पूर्ण होगी। वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा। परिवार का वातावरण खुशनुमा रहेगा। साझेदारी में व्यवसाय शुरू करने की योजना बना सकते हैं। धर्म-कर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। जॉब में आपका प्रभाव बढ़ेगा।
कन्या
यदि किसी मीटिंग पर जा रहे हैं तो आपको पूरी तैयारी करनी पड़ेगी। उधार लेन-देन सावधानी पूर्वक करें। प्रशासन से जुड़े लोगों के ऊपर से काम का दबाव कम होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आते रहेंगे। अपनी कार्यप्रणाली में सुधार कर सकते हैं।
तुला
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को तनाव हो सकता है। बच्चों की गलत आदतों को अनदेखा न करें। बातचीत के दौरान सरल शब्दों का प्रयोग करें। वरना आपकी बातों का गलत मतलब भी निकल सकता है। अप्रत्याशित खर्चो में वृद्धि हो सकती है।
वृश्चिक
कार्यक्षेत्र की समस्याओं को दूर करने में सफलता मिलेगी। दौड़-धूप ज्यादा करनी पड़ेगी। रियल एस्टेट में सावधानी पूर्वक निवेश करें। पुराने दोस्तों से आज मुलाक़ात हो सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं।
धनु
दाम्पत्य सम्बन्धों में आनन्द का अनुभव करेंगे। व्यावसायिक यात्रा होने के योग बन रहे हैं। जीवनशैली में नयापन आयेगा। सरकारी जॉब कर रहे लोगों को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। मार्केटिंग सम्बन्धी कारोबारियों को लाभ होगा।
मकर
आज आपको झूठ बोलने से बचना चाहिये। परिवार के सदस्यों की सेहत का ध्यान रखें। सन्तान को लेकर कुछ चिन्तित हो सकते हैं। विद्यार्थियों को उच्च अध्ययन में थोड़ी कठिनाई होगी। स्वार्थी प्रवृत्ति के लोगों से आपको परेशानी होगी।
कुम्भ
आज आप ऑनलाइन शॉपिंग में काफी व्यस्त रहेंगे। किसी रिश्तेदार को धन उधार देना पड़ सकता है। आज अपने काम का भरपूर आनन्द उठायेंगे। आपके व्यवहार में शालीनता रहेगी। विदेश यात्रा की सम्भावना बन रही है। खरीदारी के दौरान अपने बजट का ध्यान रखें।
मीन
कारोबार में विस्तार करने में कठिनाई होगी। दिखावे के चक्कर में अपना नुकसान न करवायें। जीवनसाथी के साथ झगड़ा हो सकता है। राजनीतिक लोगों के लिये दिन शुभ नहीं है। परिस्थितियों पर क्रोध करने के बजाय उसे शान्ति से निपटायें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।