Sunday, May 12, 2024
BREAKING
अंतरिम जमानत के बाद से अरविंद केजरीवाल पूरे जोश में, आज मान के साथ दिल्ली के इन इलाके में करेंगे रोड शो दिल्ली में आफत के तूफान के बाद आज भी आंधी-बारिश का येलो अलर्ट वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले:ब्रह्ममुहूर्त में गणेश और द्वार पूजा हुई, 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे दैनिक राशिफल 13 मई, 2024 यूक्रेन के खार्किव में एक किलोमीटर तक घुसी रूसी सेना:2022 में रूस को इसी जगह हार मिली थी; यूक्रेन ने रिजर्व सैनिकों को बुलाया महिला पहलवान यौन उत्पीड़न मामला: बृजभूषण सिंह व उनके सहयोगी के खिलाफ आरोप तय, राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिया आदेश दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, आज से चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे CM केजरीवाल, सहीराम पहलवान के पक्ष में करेंगे रोड शो दैनिक राशिफल 12 मई, 2024 अमेरिका किलर यार्स मिसाइल, S-400 मिसाइल... रूस ने निकाली विक्‍ट्री डे परेड, पुतिन ने दुनिया को दिखाई ताकत टर्मिनेशन लेटर वापस, एयर इंडिया एक्सप्रेस के केबिन क्रू की हड़ताल खत्‍म

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 15 मार्च, 2024

March 14, 2024 06:58 AM

मेष

कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारों में कटौती की जा सकती है। अधिकाधिक समय मनोरञ्जन और खानपान में व्यतीत करेंगे। शारीरिक कष्ट हो सकता है। छोटे बच्चों की परवरिश को लेकर थोड़े चिन्तायुक्त हो सकते हैं। अपने सिद्धान्तों और विचारों से समझौता न करें।

वृषभ

परिवार को खुश रखने के लिये महँगी वस्तुओं को खरीद सकते हैं। इस समय आपको शान्तिपूर्ण तरीके से बिताने की सलाह दी जाती है। वाहन के रखरखाव में आपको काफी ध्यान देना होगा। घर में सब कुछ अच्छा ही रहेगा। मीडिया और ऑनलाइन विज्ञापनों से लाभ उठा सकते हैं। रिसर्च से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी।

मिथुन

आज अनावश्यक कारणों से भागदौड़ करनी पड़ सकती है। किसी महत्वपूर्ण मीटिंग के रद्द होने की सम्भावना है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। अपनी क्षमताओं का तटस्थता से अवलोकन करें और अतिरिक्त बोझ लेने से बचें। लोग आपकी मजबूरी और परेशानियों को दरकिनार कर सकते हैं।

कर्क

नयी जॉब ढूँढ रहे हैं, तो आज सफलता मिल सकती है। पहले की गयी मेहनत का सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतरीन रहेगी। जीवनसाथी के प्रति प्रेम और सम्मान भाव में वृद्धि होगी। समाज में आपका व्यवहार सबके प्रति काफी अच्छा रहेगा।

सिंह

आप लोगों के सामने अपने व्यक्तित्व को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने का प्रयास कर सकते हैं। किन्तु यह ध्यान अवश्य रखें की लोग आपके गुणों को योग्यता से अधिक महत्व देंगे। परामर्श सेवा से जुड़े लोगों के लिये दिन शानदार है। परिवार और समाज के लोग आपकी प्रशन्सा करेंगे। कारोबार में कुछ नवाचार प्रयोग करेंगे।

कन्या

दैनिक पूजा-जप के लिये समय अवश्य निकालें। आपके निर्णयों पर नजदीकी लोग ही प्रश्न-चिन्ह लगा सकते हैं। अपनी गलतियों से सीखने का प्रयास करें। लेकिन उसे लेकर मन में ग्लानि का भाव भी आपके लिये हितकर नहीं है। आवश्यक कार्यों को दोपहर से पूर्व पूर्ण कर लें। देर रात तक सिनेमा और वेबसीरीज का आनन्द ले सकते हैं।

 तुला

अपनी नैतिक जिम्मेदारियों का पालन करें। अज्ञात भय से ग्रस्त हो सकते हैं। अनजान लोगों पर सहज विश्वास न करें। अपने विचारों को दूसरों के ऊपर न थोपें। किसी मित्र को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे।

वृश्चिक

राजनीति से जुड़े लोगों की ख्याति बढ़ेगी। ऑफिस के षड्यन्त्रों को दूर करने में सफल रहेंगे। फाइनेन्स से जुड़ी समस्याओं का निवारण होगा। आज आप नये विचारों के प्रभाव से धनी रहेंगे और इसका लाभ आपको हर जगह प्राप्त होगा। व्यवसाय में आ रहे प्रतिरोधों को चतुराई से दूर कर लेंगे।

धनु

बॉस आपको कोई बड़ा काम सौंप सकते हैं। अटके हुये कार्यों को शुरू करने का दबाव रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं दूर की यात्रा की योजना बना सकते हैं। उधार दिया हुआ धन आज वापस मिलने के योग बन रहे हैं। अधीनस्थ कर्मचारियों की गतिविधियों पर ध्यान दें। लोग आपसे सलाह और उपदेश की अपेक्षा रखेंगे।

मकर

दिन की शुरुआत बेहतरीन रहेगी। विद्यार्थी उच्च शिक्षा और अध्ययन को लेकर उत्सुक रहेंगे। व्यावसायिक साझेदारों के साथ कोई डील करने से पहले उसे अच्छी तरह से समझ लें। जल्दी सफलता प्राप्त करने के लिये शॉर्टकट्स अपनाने से बचें। पैतृक सम्पत्ति को लेकर कुछ विवाद जन्म ले सकते हैं।

कुम्भ

आज महत्वपूर्ण निर्णयों को लेने से बचें। वैवाहिक जीवन में कुछ अनबन हो सकती है। निराशाजनक विचारों से दूर रहें। ज्यादा भावुक होना भी नकारात्मक हो सकता है। ऑफिस के तनाव का असर घर पर न पड़ने दें। नेटवर्किंग के व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है।

मीन

आपके सामाजिक सम्बन्ध विकसित होंगे। अपनी कार्यक्षमता को लोगों के सामने सिद्ध कर पायेंगे। आपका फोकस पूरी तरह से अपने काम पर होगा। आय में वृद्धि होने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। वकालत के पेशे से जुड़े लोगों को बड़े केस मिल सकते हैं।

Have something to say? Post your comment