Sunday, September 08, 2024
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 28 फरवरी, 2024

February 27, 2024 05:43 AM

मेष

नौकरीपेशा जातक जॉब बदलने का विचार भी बना सकते हैं। परिवार और कारोबार दोनों में ही अच्छा तालमेल बनाकर रखेंगे। जीवनसाथी से महत्वपूर्ण विषयों पर सलाह लेना हितकर होगा। पाचन की कमजोरी के कारण अपच और उल्टी जैसी समस्या हो सकती है। आज आपको नया काम शुरू नहीं करना चाहिये।

वृषभ

प्रेम सम्बन्धों में तनाव होने के योग बन रहे हैं। दिन के उत्तरार्ध में कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी गुणवत्ता का ध्यान रखना चाहिये। आत्मविश्वास के साथ अपने काम करेंगे। नकारात्मक बातों पर ज्यादा ध्यान न दें।

मिथुन

दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी। आपको अपनी गलतियों को सुधारने के कई मौके मिलेंगे। त्वरित निर्णय लेने से व्यवसाय में प्रगति हो सकती है। साझेदारी सम्बन्धित कार्यों में आपको काफी ज्यादा ध्यान देना होगा। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें।

कर्क

कार्यक्षेत्र में राजनीति का सामना करना पड़ेगा। धन से जुड़े मामलों को लेकर भाग्यशाली रहेंगे। महत्वपूर्ण यात्रा होने के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास की कमी के कारण निर्णय गलत हो सकते हैं। भाई-बहनों के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे।

सिंह

आज दोपहर के पहले कुछ अनचाही स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। लेकिन अचानक से स्थितियाँ आपके पक्ष में आती हुयी प्रतीत होंगी। आज बॉस आपके ऊपर नाराज हो सकता है। जॉब को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा।

कन्या

अपनी शक्ति का सकारात्मक प्रयोग करेंगे। आपके सामाजिक सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। गलत खान-पान के कारण स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। नया व्यापार शुरू करने की योजना को आकार दे सकते हैं। जीवनसाथी आपके मनोबल को बढ़ायेगा।

 तुला

आपके ऊपर जिम्मेदारियाँ बढ़ने वाली है। किसी के भरोसे रहने के बजाय अपने काम को स्वयं पूरा करें। महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सम्भाल कर रखें। बच्चों के व्यवहार से कुछ चिन्तित हो सकते हैं। नये विषयों को सीखने की कोशिश करेंगे। परिवार में आपके गुणों की प्रशन्सा होगी।

वृश्चिक

धन से जुड़ा कोई मामला अटक सकता है। आज आपको ऐसे व्यक्तियों से मिलना पड़ सकता है जो आपके व्यक्तित्व को काफी प्रभावित करने वाले हैं। आवश्यक कार्यों को शाम से पहले पूरा कर लेना हितकर होगा। बेकार की बहसों से बचने का प्रयास करें। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

धनु

सामाजिक आयोजन में आप भागीदारी कर सकते हैं। मित्रों से शुभ सूचना आज आपको प्राप्त हो सकती है। सभी जरूरी काम आज पूरे करने की कोशिश करेंगे। छोटी-छोटी परेशानियों से निजात मिलेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बहुत प्रगाढ़ होंगे।

मकर

तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन विशेष शुभ सिद्ध होगा। अपने जीवन-स्तर को ऊँचा करने की दिशा में प्रयास करेंगे। भोग-विलास में आप काफी धन खर्च कर सकते हैं। जीवन से सभी क्षेत्रों में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहने वाला है। लोग आपके साथ काम करने का प्रपोज़ल दे सकते हैं।

कुम्भ

मित्रों के स्वभाव में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। परिवार जनों के साथ मनमुटाव हो सकता है। अनावश्यक लोगों के साथ विचार-विमर्श कर समय बर्बाद न करें। कुछ लोग आपके हितैषी होते हुये भी आपकी आलोचना करेंगे। बोलचाल में विनम्र भाषा का प्रयोग करें।

मीन

आज दिन की शुरुआत तो काफी अच्छी रहेगी। लोगों के बीच आपका व्यवहार काफी सराहा जायेगा। लेकिन आज स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है। नया कार्य शुरू करने के लिये दिन अच्छा नहीं है। व्यापार में अड़चनें आ सकती है। सहकर्मियों से भी आपको परेशान होना पड़ सकता है।

Have something to say? Post your comment