Wednesday, May 08, 2024
BREAKING
रूस पहली बार परमाणु बम के साथ करेगा सैन्‍य अभ्‍यास, जानें क्‍या है टेक्टिकल न्यूक्लियर वेपन, दहशत में नाटो आरोप: कर्नाटक में अश्लील वीडियो वाले 25000 से अधिक पेन ड्राइव बांटे गए, पूर्व CM ने जताया साजिश का संदेह Haryana Politics: अल्पमत में होने पर भी नहीं गिरेगी हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार मायावती ने आकाश आनंद को BSP नेशनल कोओर्डिनेटर पद से भी हटाया, उत्तराधिकारी बनाने का फैसला भी वापस दैनिक राशिफल 09 मई, 2024 Israel: हमास द्वारा शांति समझौता स्वीकार करने पर इस्राइल ने दी प्रतिक्रिया, कहा- राफा में अभियान जारी रहेगा अरविंद केजरीवाल के खिलाफ NIA जांच! प्रतिबंधित SFJ से फंडिंग के कथित मामले में LG वीके सक्सेना की सिफारिश सुनीता विलियम्स के तीसरे अंतरिक्ष मिशन की लॉन्चिंग तकनीकी समस्या की वजह से टली Lok Sabha Phase 3 Election Live: 93 सीटों पर मतदान शुरू, PM मोदी ने अहमदाबाद में किया मताधिकार का प्रयोग 18वीं सदी के महान सेनापति, सिख राज्य के संस्थापक महाराजा जस्सा सिंह रामगढि़या का 301वां जन्मदिन श्रद्धापूर्वक मनाया गया

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने विधान सभा में पूर्व विधान सभा अध्यक्ष श्री सुखदेव राजभर, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत उनकी धर्मपत्नी एवं अन्य सैन्य कर्मियों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की

December 16, 2021 07:14 AM

सिटी दर्पण ब्युरो, लखनऊ, 15 दिसंबर:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज विधान सभा में सदन के सदस्य तथा पूर्व विधान सभा अध्यक्ष श्री सुखदेव राजभर तथा कुन्नूर, तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में देश के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मधुलिका रावत एवं अन्य सैन्य कर्मियों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्री सुखदेव राजभर का निधन हम सबके लिए दुःखद है। राजनीतिक क्षेत्र में उनका दीर्घ अनुभव था। वर्ष 1991, 1993, 2002 एवं 2007 में विधान सभा क्षेत्र लालगंज तथा वर्ष 2017 में विधान सभा क्षेत्र दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ से वह बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर निर्वाचित हुए। श्री राजभर एक जनप्रिय नेता थे। वह सादगी, सरलता एवं कर्मठता के लिए जाने जाते थे। अपने क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण के लिए वह आजीवन समर्पित रहे। स्व0 श्री राजभर वर्ष 2007 से 2012 तक उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष रहे। उन्होंने विभिन्न विभागों के मंत्री पद के दायित्व का भी कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। वर्तमान विधान सभा में वह अधिष्ठाता मण्डल के सदस्य थे। वह विधान सभा एवं विधान परिषद की विभिन्न समितियों के सदस्य भी रहे।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में जनरल बिपिन रावत ने भारत की तीनों सेनाओं को आधुनिक युद्ध की चुनौतियों से निपटने, उनमें सामंजस्य को संस्थागत रूप देने एवं रक्षा जरूरतों के अनुरूप सेना को आधुनिक रूप प्रदान करने की दिशा में ठोस कार्य किये। वह साहसिक व सटीक फैसले लेने के लिए विख्यात थे। जनरल रावत ने अपनी कुशल सैन्य रणनीतियों के माध्यम से म्यांमार में सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट में एयर सर्जिकल स्ट्राइक तथा पूर्वाेत्तर भारत के उग्रवाद को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभायी। जनरल बिपिन रावत 01 जनवरी, 2020 से देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के महत्वपूर्ण पद पर आसीन थे। जनरल रावत ने कश्मीर में राष्ट्रीय रायफल्स का नेतृत्व किया। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र शांति सेना में भी अपना अमूल्य योगदान दिया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जनरल बिपिन रावत दिसम्बर, 1978 में भारतीय सैन्य अकादमी से पासआउट हुए थे और उन्हें 11वीं गोरखा रायफल की 5वीं बटालियन में सेकेण्ड लेफ्टिनेंट के पद पर पहली तैनाती मिली थी। उनके पास विभिन्न सैन्य सेवाओं का लगभग 40 वर्षाें का उत्कृष्ट अनुभव था। जनरल बिपिन रावत को सेना के परम विशिष्ट सेवा पदक, उत्तम युद्ध सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक, युद्ध सेवा पदक एवं सेना पदक से सम्मानित किया गया था। उन्होंने कहा कि जनरल बिपिन रावत के निधन से भारतीय सेना एवं देश को अपूरणीय क्षति हुई है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि विगत सत्र और वर्तमान सत्र के बीच कई साथी हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने उन सभी के प्रति भी अपनी एवं सदन की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की।

Have something to say? Post your comment

और उत्तर प्रदेश समाचार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद द्वारा निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद द्वारा निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

मुख्यमंत्री ने राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद के संचालक मण्डल की 162वीं बैठक की अध्यक्षता की

मुख्यमंत्री ने राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद के संचालक मण्डल की 162वीं बैठक की अध्यक्षता की

मुख्यमंत्री ने उ0प्र0 ब्रज तीर्थ विकास परिषद की चतुर्थ बैठक की अध्यक्षता की

मुख्यमंत्री ने उ0प्र0 ब्रज तीर्थ विकास परिषद की चतुर्थ बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री ने ब्लॉक चेन बेस्ड डिजिटल डिग्री ट्रांसमिशन का शुभारम्भ किया

प्रधानमंत्री ने ब्लॉक चेन बेस्ड डिजिटल डिग्री ट्रांसमिशन का शुभारम्भ किया

मुख्यमंत्री ने जनपद प्रतापगढ़ में 554 करोड़ रु0 लागत की 378 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री ने जनपद प्रतापगढ़ में 554 करोड़ रु0 लागत की 378 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री अपने आवास पर श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज के चार साहिबज़ादों एवं माता गुज़री जी की शहादत को समर्पित ‘साहिबज़ादा दिवस’ के अवसर पर आयोजित ‘गुरुबाणी कीर्तन’ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए

मुख्यमंत्री अपने आवास पर श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज के चार साहिबज़ादों एवं माता गुज़री जी की शहादत को समर्पित ‘साहिबज़ादा दिवस’ के अवसर पर आयोजित ‘गुरुबाणी कीर्तन’ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए

मुख्यमंत्री ने जनपद प्रयागराज में लगभग 158 करोड़ रु0 लागत की 31 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री ने जनपद प्रयागराज में लगभग 158 करोड़ रु0 लागत की 31 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री ने जनपद कौशाम्बी में 87 करोड़ रु0 लागत की 99 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री ने जनपद कौशाम्बी में 87 करोड़ रु0 लागत की 99 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

केन्द्रीय रक्षा मंत्री तथा मुख्यमंत्री ने रक्षा प्रौद्योगिकी एवं परीक्षण केन्द्र और ब्रम्होस विनिर्माण केन्द्र का शिलान्यास किया

केन्द्रीय रक्षा मंत्री तथा मुख्यमंत्री ने रक्षा प्रौद्योगिकी एवं परीक्षण केन्द्र और ब्रम्होस विनिर्माण केन्द्र का शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए