Monday, April 29, 2024
BREAKING
Israel Hamas War: अमेरिका में तेज हुए विरोध-प्रदर्शन, हार्वर्ड विश्वविद्यालय में लगाया गया फलस्तीन का झंडा हरियाणा लोकसभा चुनाव: नामांकन प्रक्रिया आज से, किले जैसे होंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर्नाटक का सबसे बड़ा सेक्स स्कैंडल:सैकड़ों ​वीडियो मिले, दावा- महिलाएं रोती रहीं, देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल शूट करते रहे; FIR दर्ज छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा, 9 की मौत:खड़े ट्रक में जा घुसी पिकअप; मरने वालों में 5 महिलाएं और 3 बच्चों में 2 जुड़वा बहनें दैनिक राशिफल 30अप्रैल, 2024 US: रूस के खिलाफ मजबूत होगा यूक्रेन, अमेरिका ने पैट्रियट मिसाइल सिस्टम देने का किया एलान बाबा रामदेव का टूथपेस्ट, तेल, साबुन, शैम्पू का बिजनस बिकने की तैयारी में! भारतीय मसालों पर हांगकांग और सिंगापुर ने लगाई रोक, अब अमेरिका जुटा रहा जानकारी; FSSAI भी करेगा जांच Amethi, Raebareli Lok Sabha Election 2024: अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से प्रियंका वाड्रा की उम्मीदवारी तय, औपचारिक एलान शेष दैनिक राशिफल 29अप्रैल, 2024

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 20 मार्च, 2024

March 19, 2024 08:24 AM

मेष

परिवार के साथ समय अवश्य बितायें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। किसी काम को करने में जल्दबाज़ी न करें। आपकी योजनाओं में अचानक बदलाव आने से काम बिगड़ सकते हैं। शरीर में कोई समस्या या कमजोरी महसूस हों तो चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें।

वृषभ

आज आपको व्यापार में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। आपका आत्मविश्वास पहले से मजबूत होगा। अपने बुद्धि-विवेक और कौशल का परिचय देंगे। अनावश्यक खर्चों में नियन्त्रण पा लेंगे। आप कुछ नयी स्किल सीख सकते हैं।

मिथुन

जॉब में आपको प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। प्रशासन से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। फाइनेन्स को लेकर स्थिति मजबूत होगी। घर-परिवार के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। लोग पीठ पीछे आपकी आलोचना करेंगे। अपनी गुप्त बातें किसी से शेयर न करें।

कर्क

अपनी कार्यशैली में सार्थक बदलाव ला सकते हैं। ऑफिस में आपको सीनियर्स का सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षा में आ रही परेशानी दूर होगी। आज समस्याओं का समाधान होने से आपका तनाव दूर होगा। कार्यक्षेत्र में आपको बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। परिवार के साथ उत्तम समय बितायेंगे।

सिंह

आज का दिन आपको काफी परेशान कर सकता है। अपने काम पर आपको काफी ध्यान देने की आवश्यकता है। लम्बी दूरी की यात्रा आज न करें। लवमेट्स से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। अपने खानपान को लेकर सावधानी रखें। मानसिक रूप से अस्थिरता महसूस करेंगे।

कन्या

आय के नये स्रोत बन सकते हैं। सम्पत्ति प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। आपको शरीर को काफी आराम देने की आवश्यकता है। लोग आपकी बातों से काफी प्रभावित रहेंगे। बच्चों की सफलता से आपको गौरव की अनुभूति होगी। दोस्तों की सलाह आपके लिये काफी काम आने वाली है।

 तुला

कार्यक्षेत्र की परेशानियाँ दूर होंगी। आपको पिता के साथ अच्छे सम्बन्ध रखने चाहिये। अपने काम की गुणवत्ता पर सुधार करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अपने कारोबार को लेकर बड़ा लक्ष्य बनायेंगे। उच्च शिक्षा संस्थान के प्रवेश में आ रही बाधा दूर होगी।

वृश्चिक

ऐसे लोगों से दूर रहें जो आपको गलत सलाह देते हैं। धार्मिक यात्राओं की प्लानिंग कर सकते हैं। आज अपने प्रेमी से दिल की बात कह सकते हैं। यदि आप नौकरी बदलना चाह रहे हैं तो यह दिन बहुत ही अच्छा है। बॉस से आपके सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। आध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे।

धनु

नयी सम्पत्ति में बड़ा निवेश करने से आपको बचना चाहिये। कार्यक्षेत्र में आपके काम के बिगड़ने कि सम्भावना है। आपके विचारों में नकारात्मकता जगह ले सकती है। सेहत में थोड़ी खराबी आने की आशंका है। अपनी गलतियों को लेकर पछतावा हो सकता है। पेट दर्द और गैस की समस्या हो सकती है।

मकर

आज आप अपने कार्यों को तय समय पर पूरा कर लेंगे। जीवनसाथी आपसे काफी आकर्षित रहेगा। अविवाहित जातकों का विवाह तय हो सकता है। व्यापार में बड़ा आर्थिक लाभ होने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। ऑफिस में काफी दिनों से रुके हुये काम पूरे हो सकते हैं। बुद्धिमान लोगों का मार्गदर्शन लेने का अवसर प्राप्त होगा।

कुम्भ

पुराना कर्ज चुकाने के लिये दिन अनुकूल है। रक्त विकार उत्पन्न हो सकते हैं। जॉब में आपको नयी टीम के साथ काम करना पड़ सकता है। धैर्यवान होकर अपना काम करें फिलहाल ज्यादा अपेक्षा रखना उचित नहीं है। रियल एस्टेट से जुड़े हुये कारोबार में धन लाभ होगा। आपको नया रोजगार मिल सकता है। शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी।

मीन

कार्यक्षेत्र में आपके रचनात्मक विचारों और सुझाव की प्रशन्सा होगी। शाम के समय परिजनों की किसी बात पर आपको गुस्सा आ सकता है। किसी भी तरह के व्यसन व बुरी आदत से दूर रहें। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रेमी जन के साथ रोमान्टिक डेट पर जा सकते हैं। बच्चे माता-पिता की आज्ञा का पालन करेंगे।

Have something to say? Post your comment