Monday, April 29, 2024
BREAKING
Israel Hamas War: अमेरिका में तेज हुए विरोध-प्रदर्शन, हार्वर्ड विश्वविद्यालय में लगाया गया फलस्तीन का झंडा हरियाणा लोकसभा चुनाव: नामांकन प्रक्रिया आज से, किले जैसे होंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर्नाटक का सबसे बड़ा सेक्स स्कैंडल:सैकड़ों ​वीडियो मिले, दावा- महिलाएं रोती रहीं, देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल शूट करते रहे; FIR दर्ज छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा, 9 की मौत:खड़े ट्रक में जा घुसी पिकअप; मरने वालों में 5 महिलाएं और 3 बच्चों में 2 जुड़वा बहनें दैनिक राशिफल 30अप्रैल, 2024 US: रूस के खिलाफ मजबूत होगा यूक्रेन, अमेरिका ने पैट्रियट मिसाइल सिस्टम देने का किया एलान बाबा रामदेव का टूथपेस्ट, तेल, साबुन, शैम्पू का बिजनस बिकने की तैयारी में! भारतीय मसालों पर हांगकांग और सिंगापुर ने लगाई रोक, अब अमेरिका जुटा रहा जानकारी; FSSAI भी करेगा जांच Amethi, Raebareli Lok Sabha Election 2024: अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से प्रियंका वाड्रा की उम्मीदवारी तय, औपचारिक एलान शेष दैनिक राशिफल 29अप्रैल, 2024

चंडीगढ़

रूस का यूक्रेन पर सबसे घातक मिसाइल हमला, ओडेसा शहर में 14 लोगों की मौत, 46 घायल

March 17, 2024 09:02 AM

सिटी दर्पण,

मॉस्को, 16 मार्चः  रूस के हमले में यूक्रेन में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई है। यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया है कि शुक्रवार को रूस ने ओडेसा शहर में मिसाइल हमले किए। शहर में नागरिक बुनियादी ढांचे पर हुए इन हमलों में 14 लोग मारे गए और 46 घायल हो गए। यूक्रेन ने इसे मॉस्को का अब तक का सबसे घातक हमला कहा है। क्षेत्रीय गवर्नर ओलेह किपर ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर कहा है कि रूसी मिसाइल हमले में मरने वालों में स्थानीय निवासियों के अलावा एक डॉक्टर और राहतकर्मी भी शामिल है। उन्होंने कहा कि ओडेसा में 10 घर और कुछ दूसरी इमारते हमले में क्षतिग्रस्त हुए हैं।

रूस ने हाल के हफ्तों में यूक्रेन के दक्षिणी शहर पर अपने हमले तेज कर दिए हैं। रूसी सेना लगभग हर दिन ड्रोन या मिसाइलें लॉन्च कर रहा है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार को रूस की ओर से आवासीय इमारत पर हमला किया। हमले की सूचना पर राहतकर्मी और डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची। ये टीमें लोगों को निकालने और इलाज के काम में जुटी थीं, इसी दौरान एक और मिसाइल दाग दी गई। इस मिसाइल की जद में मेडिकल कर्मी और राहत-बचाव दल के लोग भी आ गए।

ओडेसा यूक्रेन के लिए बेहद अहम

ओडेसा, यूक्रेन के सबसे बड़े बंदरगाहों में से एक है और रणनीतिक तौर पर बेहद अहम है। ऐसे में ओडेसा लगातार रूसी हमलों का लक्ष्य रहा है। खासतौर से मॉस्को के संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता वाले समझौते को छोड़ने के बाद उसने ओडेसा पर हमले तेज किए हैं। शुक्रवार के हमले के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति के चीफ ऑफ स्टाफ एंड्री यरमक ने टेलीग्राम पर लिखा, "ओडेसा में रूसी आतंक दुश्मन की कमजोरी का संकेत है, जो यूक्रेनी नागरिकों के खिलाफ ऐसे समय में लड़ रहा है जब वह अपने क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा की गारंटी नहीं दे सकता है।"

 

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

Israel Hamas War: अमेरिका में तेज हुए विरोध-प्रदर्शन, हार्वर्ड विश्वविद्यालय में लगाया गया फलस्तीन का झंडा

Israel Hamas War: अमेरिका में तेज हुए विरोध-प्रदर्शन, हार्वर्ड विश्वविद्यालय में लगाया गया फलस्तीन का झंडा

हरियाणा लोकसभा चुनाव: नामांकन प्रक्रिया आज से, किले जैसे होंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

हरियाणा लोकसभा चुनाव: नामांकन प्रक्रिया आज से, किले जैसे होंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

कर्नाटक का सबसे बड़ा सेक्स स्कैंडल:सैकड़ों ​वीडियो मिले, दावा- महिलाएं रोती रहीं, देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल शूट करते रहे; FIR दर्ज

कर्नाटक का सबसे बड़ा सेक्स स्कैंडल:सैकड़ों ​वीडियो मिले, दावा- महिलाएं रोती रहीं, देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल शूट करते रहे; FIR दर्ज

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा, 9 की मौत:खड़े ट्रक में जा घुसी पिकअप; मरने वालों में 5 महिलाएं और 3 बच्चों में 2 जुड़वा बहनें

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा, 9 की मौत:खड़े ट्रक में जा घुसी पिकअप; मरने वालों में 5 महिलाएं और 3 बच्चों में 2 जुड़वा बहनें

US: रूस के खिलाफ मजबूत होगा यूक्रेन, अमेरिका ने पैट्रियट मिसाइल सिस्टम देने का किया एलान

US: रूस के खिलाफ मजबूत होगा यूक्रेन, अमेरिका ने पैट्रियट मिसाइल सिस्टम देने का किया एलान

बाबा रामदेव का टूथपेस्ट, तेल, साबुन, शैम्पू का बिजनस बिकने की तैयारी में!

बाबा रामदेव का टूथपेस्ट, तेल, साबुन, शैम्पू का बिजनस बिकने की तैयारी में!

भारतीय मसालों पर हांगकांग और सिंगापुर ने लगाई रोक, अब अमेरिका जुटा रहा जानकारी; FSSAI भी करेगा जांच

भारतीय मसालों पर हांगकांग और सिंगापुर ने लगाई रोक, अब अमेरिका जुटा रहा जानकारी; FSSAI भी करेगा जांच

Amethi, Raebareli Lok Sabha Election 2024: अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से प्रियंका वाड्रा की उम्मीदवारी तय, औपचारिक एलान शेष

Amethi, Raebareli Lok Sabha Election 2024: अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से प्रियंका वाड्रा की उम्मीदवारी तय, औपचारिक एलान शेष

US: 'अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में दखल दे रहा चीन', तीन दिवसीय बीजिंग दौरे के बाद ब्लिंकन ने लगाया आरोप

US: 'अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में दखल दे रहा चीन', तीन दिवसीय बीजिंग दौरे के बाद ब्लिंकन ने लगाया आरोप

ना बैलट पेपर लौटेगा, ना VVPAT का 100% मिलान, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कीं सभी याचिकाएं

ना बैलट पेपर लौटेगा, ना VVPAT का 100% मिलान, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कीं सभी याचिकाएं