Friday, May 17, 2024
BREAKING
जौनपुर की जनता में पीएम मोदी ने भरा जोश, पूछा- हम इहां से जीत के लिए आश्वस्त होके जाईं न स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को दिया स्टेटमेंट, कहा- 'मेरे साथ जो हुआ, वो बहुत बुरा था' दैनिक राशिफल 18 मई, 2024 खत्म होगा 800 से अधिक दिनों से चल रहा युद्ध? यूक्रेन पर व्लादिमीर पुतिन का बड़ा बयान, लेकिन क्यों बढ़ी जेलेंस्की की चिंता बृजभूषण शरण सिंह की जगह उनके बेटे को टिकट देकर कितनी मज़बूत स्थिति में है बीजेपी? न घर, न कार.. पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में पीएम नरेंद्र मोदी ने किया निवेश जल्द मिलने वाली है गर्मी से राहत, दक्षिण-पश्चिम मानसून 31 मई को केरल पहुंचने का अनुमान है दैनिक राशिफल 17 मई, 2024 रूस-यूक्रेन युद्ध में कुछ बहुत बड़ा होना वाला है? खार्किव में बढ़ रही रूसी सेना, जेलेंस्की ने माना भीषण लड़ाई जारी दिल्ली शराब घोटाला: 'आप' पार्टी को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बनाया जाएगा आरोपी, ईडी ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 03 मई, 2024

May 02, 2024 11:45 AM

मेष

कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यशैली की प्रशन्सा होगी। महत्वपूर्ण व्यावसायिक अनुबन्ध होने के योग प्रबल हैं। आपकी सूझबूझ और दूरदर्शिता की प्रशन्सा होगी। विदेश में जॉब कर रहे लोगों की आय हो सकती है। पति-पत्नी के आपसी सम्बन्ध मधुर होंगे।

वृषभ

आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। उधार दिया हुआ धन आपको वापस प्राप्त होगा। सभी काम आपकी इच्छा के अनुसार ही परिणाम देंगे। आपके उदार स्वभाव की प्रशन्सा होगी। रिश्तों में ताजगी का अनुभव कर सकते हैं। नयी विधा के कार्यों की तरह आपकी रुचि बढ़ेगी।

मिथुन

दोस्तों के साथ आप घूमने जा सकते हैं। सहकर्मियों के मदद से रुके हुये काम समय पर पूर्ण कर लेंगे। बॉस आपके ऊपर काफी निर्भर रहेंगे। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को बोनस मिल सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

कर्क

आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो सकती है। प्रेम सम्बन्धों में अधीरता से बचें। यदि कहीं बाहर जा रहे हैं तो खानपान का विशेष ध्यान रखें। बेवजह से झगड़ों से स्वयं को दूर रखें। अपने विचारों को दूसरों पर थोपने से आपको बचना चाहिये। सेहत के मामले में आपको परेशानी होगी। शाम को थकान के कारण बुखार की समस्या हो सकती है।

सिंह

आज दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहेगी। मित्रों के साथ आप कहीं दूर की यात्रा कर सकते हैं। अपनी बचत को लेकर थोड़े से आशंकित रहेंगे। भाई-बन्धुओं के साथ विवाद सुलझ सकता है। जीवनसाथी से कोई काम छिपा कर न करें वरना आपको भविष्य में समस्या हो सकती है।

कन्या

समय आपके लिये शुभ रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों की आय बढ़ सकती है। अपनी दिनचर्या को अनुशासित रखें। प्रतियोगी परीक्षा में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। पैतृक सम्पत्ति से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं।

 तुला

आपके विरोधी अचानक सक्रिय हो सकते हैं। रिश्तों में नयी ताजगी आयेगी। परिवार के साथ आपको समय बिताना चाहिये। रुके हुये काम दोबारा शुरू होंगे। प्रेमी जन के व्यवहार से आप गुस्सा हो सकते हैं। आपका मन अशान्त हो सकता है।

वृश्चिक

व्यवसाय में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जीवनसाथी का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। आपके ऊपर लोग गलत आरोप लगा सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में मर्यादा का ध्यान रखें। परिवार के साथ आप समय बिताना पसन्द करेंगे।

धनु

व्यापार को लेकर आप गम्भीरतापूर्ण निर्णय ले सकते हैं। सन्तान के विवाह को लेकर परेशानी दूर होगी। समाज में आपकी पहचान मजबूत होगी। घर का वातावरण बहुत शुभ रहने वाला है। सम्पत्ति विवाद खत्म होने के योग बन रहे हैं। अनुभवी लोगों का सहयोग प्राप्त होगा।

मकर

आर्थिक स्थिति बेहतर रहने वाली है। किन्तु धन का अपव्यय करने से बचें। मित्रों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। बुजुर्ग लोग आपको बहुत अच्छी सीख देंगे। रिश्तेदारों से उपहारों का आदान-प्रदान होगा।

कुम्भ

बच्चे अपने भविष्य को लेकर थोड़े सशंकित हो सकते हैं। व्यापार में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के ऊपर काम का दबाव घटेगा। आपके आत्मविश्वास और मनोबल में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में आप भाग लेंगे।

मीन

आज नया काम शुरू करना बिल्कुल भी उचित नहीं है। शाम के समय परिस्थितियाँ धीरे-धीरे अनुकूल होंगी। व्यर्थ के कार्यों में ज्यादा धन बर्बाद न करें। खाँसी-जुकाम की समस्या हो सकती है। तनाव से बचने के लिये ध्यान और प्राणायाम अवश्य करें।

 

Have something to say? Post your comment