06:45 AM, 26-APR-2024
पश्चिम बंगाल के बालुरघाट में एक मतदान केंद्र के बाहर सुबह 7 बजे से शुरू होने वाले लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान करने के लिए लोग कतार लगाकर खड़े हैं। यहां लोगों में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। राज्य की 42 संसदीय सीटों में से तीन संसदीय सीटों पर आज मतदान है।
06:32 AM, 26-APR-2024
इस बीच, CEC राजीव कुमार ने दूसरे चरण के मतदान के लिए अपनी तैयारियों के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि हम पिछले 2 साल से तैयारी कर रहे हैं। सभी बूथों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। मतदाताओं के लिए पेयजल, पंखे सहित सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। मतदाताओं को बाहर निकल कर मतदान करने की जरूरत है। सुरक्षा को ध्यान में रखा गया है। कहीं से भी हिंसा की कोई सूचना नहीं है। सभी बूथों पर फोर्स मौजूद रहेगी।
06:31 AM, 26-APR-2024
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज केरल की सभी 20 सीटों पर मतदान होने वाले हैं। वोटिंग शुरू होने से पहले तिरुवनंतपुरम संसदीय सीट से NDA उम्मीदवार ने निर्वाचन क्षेत्र के वेट्टुकाड चर्च का दौरा किया।
06:07 AM, 26-APR-2024
कर्नाटक में आज दूसरे चरण के मतदान से पहले रामनगर जिले के केथागनहल्ली गांव में मतदान केंद्र को गुब्बारों और गुलाबी बैनरों से सजाया गया। बूथ संख्या 236 बेंगलुरु ग्रामीण संसद क्षेत्र के अंतर्गत आता है। कर्नाटक में दो चरणों में 18वीं लोकसभा का चुनाव होने जा रहा है। आम चुनाव के दूसरे और तीसरे चरण में मतदान के दो चरण 26 अप्रैल और 7 मई को होने वाले हैं।
05:50 AM, 26-APR-2024
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को गाजियाबाद और नोएडा में भी मतदान होगा। ऐसे में दिल्ली-यूपी की तमाम सीमाओं को बृहस्पतिवार शाम से ही छावनी में तब्दील कर दिया गया। बॉर्डर पर बैरिकेडिंग करने के अलावा संवदेनशील इलाकों में दिल्ली पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। साथ ही, ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है।
05:49 AM, 26-APR-2024
सुरक्षा के लिए खास उपाय
आयोग ने चुनावों के शांतिपूर्ण और सुचारू संचालन के लिए कई निर्णायक कदम उठाए हैं। मतदान प्रक्रिया को सुरक्षित करने के लिए मतदान केंद्रों पर पर्याप्त रूप से केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है। सभी मतदान केंद्रों पर माइक्रो ऑब्जर्वर की तैनाती के साथ-साथ 50 प्रतिशत से अधिक मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की जाएगी।
251 पर्यवेक्षक मतदान से कुछ दिन पूर्व अपने निर्वाचन क्षेत्रों में पहुंच चुके हैं। वे अत्यधिक सतर्कता बरतने के लिए आयोग की आंख और कान के रूप में कार्य करते हैं। इसके अलाव कुछ राज्यों में विशेष पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया है।
05:46 AM, 26-APR-2024
13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों के लिए सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक मतदान होगा । हालांकि, चुनाव आयोग ने यह भी कहा है कि मतदान बंद होने का समय संसदीय क्षेत्र के अनुसार अलग हो सकता है। बिहार में बांका, मधेपुरा, खगड़िया और मुंगेर निर्वाचन क्षेत्रों के कई मतदान केंद्रों पर गर्मी को देखते हुए मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान का समय बदल दिया गया है।
02:21 AM, 26-APR-2024
ये दिग्गज हैं चुनावी मैदान मेंदूसरे चरण में भाजपा की ओर से हेमा मालिनी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व राजीव चंद्रशेखर, अरुण गोविल, कांग्रेस के राहुल गांधी, भूपेश बघेल, केसी वेणुगोपाल, शशि थरूर जैसे दिग्गज चुनाव मैदान में हैं। पहले चरण में 102 सीटों पर मतदान हुआ था।
02:21 AM, 26-APR-2024
इन सीटों पर होगा मतदान दूसरे चरण में केरल की सभी 20, कर्नाटक की 14, राजस्थान की 13, महाराष्ट्र व उत्तर प्रदेश में 8-8, एमपी में 6, असम-बिहार में 5-5, छत्तीसगढ़ व बंगाल में 3-3 व मणिपुर, त्रिपुरा व जम्मू-कश्मीर में एक-एक सीटों पर वोट डाले जाएंगे।
राज्य |
सीटें |
उम्मीदवार |
असम |
5 |
61 |
बिहार |
5 |
50 |
छत्तीसगढ़ |
3 |
41 |
जम्मू कश्मीर |
1 |
22 |
कर्नाटक |
14 |
247 |
केरल |
20 |
194 |
मध्य प्रदेश |
6 |
80 |
महाराष्ट्र |
8 |
204 |
मणिपुर |
1 |
4 |
राजस्थान |
13 |
152 |
त्रिपुरा |
1 |
9 |
उत्तर प्रदेश |
8 |
91 |
पश्चिम बंगाल |
3 |
47 |
02:20 AM, 26-APR-2024
Lok Sabha Phase 2 Election Live: आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा चरण, 13 राज्यों की 88 सीटों पर पड़ेंगें वोट
लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव के दूसरे चरण में आज (शुक्रवार को) देश के 13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। इन सीटों पर 15.88 करोड़ मतदाता 1,202 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। 44 दिनों की लोकतांत्रिक यात्रा एक जून तक चलेगी। चार जून को नतीजे घोषित होंगे।