Wednesday, May 22, 2024
BREAKING
म्यांमार में हिंदुओं और बौद्धों पर आफत, 5000 घर जलाए गए, सांप्रदायिक रूप ले रही सेना और विद्रोहियों की जंग रिकाॅर्ड बर्फबारी के बाद हिमाचल में लू बनी ग्लेशियरों के लिए खतरा, वैज्ञानिकों ने ये कहा PM Modi in Varanasi Live: संकट मोचन मंदिर में पीएम मोदी ने टेका मत्था, लोकसभा चुनाव में जीत का मांगा आशीर्वाद 'अगर लोकसभा चुनाव में बीजेपी की 370 सीटें नहीं आईं तो...', प्रशांत किशोर का बड़ा दावा ईरान के इब्राहिम रईसी के लिए इंडिया में आज राजकीय शोक, शी जिनफिंग बोले- चीन ने अच्छा दोस्त खो दिया Weather: दिल्ली सहित पांच राज्यों में प्रचंड गर्मी, लू का रेड अलर्ट; औसत अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार RBSE 12th Topper: 500 में से 500 नंबर लाकर प्राची ने राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा में किया कमाल हिमाचल में बदली स्कूलों की टाइमिंग दैनिक राशिफल 22 मई, 2024 लुधियाना नगर निगम का क्लर्क जन्म प्रमाण पत्र में सुधार के लिए 11500 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन विजीलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ़्तार

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 01 मई, 2024

April 30, 2024 06:37 AM

मेष

व्यापार में नकदी की समस्या दूर होगी। अपनी क्षमताओं का भरपूर प्रयोग करेंगे। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। किसी आनन्दोत्सव में आप सम्मिलित हो सकते हैं। जल्दबाजी में कोई कार्य आगे न बढ़ायें।

वृषभ

परिवार में उत्सव का वातावरण रहेगा। पुराने लोन को आज चुका सकते हैं। आपको किसी विशेष कार्य के लिये सम्मानित किया जा सकता है। नकारात्मक लोगों के कारण आप थोड़ा उदास हो सकते हैं। अधिकारी वर्ग से अपने सम्बन्ध खराब न करें। घुटनों में दर्द की शिकायत रहेगी।

मिथुन

दोस्तों के साथ मनमुटाव हो सकता है। अजनबियों पर ज्यादा भरोसा न करें। गैरकानूनी कार्यों से आपको बचना चाहिये। रियल एस्टेट कारोबारियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। अल्प लाभ के लिये अपने सम्बन्धों को दाँव पर न लगायें। मन में अजीबोगरीब कुण्ठा जन्म ले सकती है।

कर्क

व्यक्तिगत समस्याओं को दूसरों से ज्यादा शेयर न करें। कार्यक्षेत्र में लोग आपको काफी महत्व देंगे। ज्यादा चिन्ता के कारण आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। सन्तान के करियर को लेकर कुछ चिन्ता रहेगी। प्रेम सम्बन्धों में भावनात्मक दूरियाँ पनप सकती हैं। अधिकतर काम आप फोन के माध्यम से करेंगे।

सिंह

जीवनसाथी के व्यवहार से आपका मन प्रसन्न रहेगा। सभी काम योजना बनाकर करें तो आपको लाभ मिलेगा। जो काम हाथ में लेंगे उसे समय पर पूरा कर लेंगे। व्यापार में रुका हुआ धन आपको वापस मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको विजय प्राप्त होगी।

कन्या

अपनी कार्यशैली में बदलाव करना उचित होगा। पारिवारिक विवाद हल होने के योग बन रहे हैं। सरकारी नौकरी वाले लोगों के स्थानान्तरण की चर्चा चल सकती है। दुश्मन आपके सामने मित्रता का हाथ बढ़ा सकते हैं। अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाये रखें। आपकी प्रतिभा और योग्यता की सराहना होगी।

 तुला

पैतृक व्यवसाय में आप काफी ध्यान देंगे। विवाहेतर सम्बन्धों से आपको दूरी बनाकर रखनी चाहिये। रिश्तेदारों पर आपको ज्यादा विश्वास नहीं करना चाहिये। सेहत को लेकर आप थोड़ा सतर्क रहें। किसी मित्र के व्यवहार से आपका मन व्यथित हो सकता है।

वृश्चिक

कार्यक्षेत्र का वातावरण अनुकूल रहेगा। बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान रखें। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता रहेगी। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अधिकारियों के साथ वैचारिक मतभेद दूर होगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु

आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यवसाय में अचानक बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। पढ़ाई में बच्चों का शानदार प्रदर्शन रहेगा। रोजगार में बदलाव करने से बचें। विचारों में सकारात्मकता बनाये रखें। कार्यक्षेत्र में राजनीति का शिकार हो सकते हैं।

मकर

आज का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। प्रेम सम्बन्धों को लेकर परेशानी दूर होगी। घर के बुजुर्गों के विचारों का सम्मान करें। क्रोध और आवेश से आपको बचना चाहिये। लवमेट्स के साथ आप घूमने जा सकते हैं।

कुम्भ

सोचे हुये कार्य देरी से पूर्ण होंगे। सड़क पर चलते समय आपको सावधानी रखनी चाहिये। जो भी काम करें वह सोच-समझकर करें। अपने क्रोध पर नियन्त्रण रखें। पुराने कर्जों को चुकाने का दबाव रहेगा। एकान्त के आपको समय नहीं बिताना चाहिये।

मीन

नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। नया व्यवसाय शुरू करने का विचार बनायेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल को बढ़ायेगा। व्यापार में आपके नये सहयोगी बन सकते हैं।

Have something to say? Post your comment