सिटी दर्पण
छत्तीसगढ़, 29 अप्रैलः छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में देर रात एक पिकअप खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में 9 लोगों की मौके पर मौत हो गई है। इनमें 5 महिलाएं और 2 जुड़वां बहने सहित 3 बच्चे शामिल हैं। 23 से ज्यादा लोग घायल हैं, 4 घायलों को रायपुर एम्स में भर्ती किया गया है। जिनमें से एक की हालत गंभीर है। हादसा बेमेतरा थाना क्षेत्र के कठिया गांव में हुआ। सीएम साय ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतक परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
जानकारी के मुताबिक सभी लोग पिकअप वैन से समधिन भेंट कार्यक्रम में ग्राम तिरैया से गए थे और कार्यक्रम से वापस लौटने के दौरान ग्राम कठिया के पास ये हादसा हो गया। इस घटना मे चार बच्चे समेत 6 महिला-पुरुषों की मौत की खबर है। हादसे का शिकार हुई पिकअप वैन में एक ही परिवार के करीब 40 से 50 लोग बैठे थे। सभी लोग ग्राम पथरा के निवासी है और साहू समाज से हैं। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के विधायक दीपेश साहू भी मौक़े पर पहुचे जहां उन्होंने घटना में घायल सभी लोगों के बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों को खास हिदायत दी है। घटना स्थल पर कलेक्टर एसपी सहित एसडीएम प्रशासन के आला अधिकारी भी मौजूद हैं।
अबतक मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों के नाम हैं-
मधु साहू-पत्नी-दिलीप साहू, उम्र-35 वर्ष
ट्विंकल निषाद- पुत्री-भुलहू निषाद, उम्र-6 वर्ष
टिकेश निषाद-पुत्र-भुलहू निषाद, उम्र-6 वर्ष
खुशबू साहू-पुत्री-नरेश साहू, उम्र-7 वर्ष
अघनिया साहू-पत्नी-हगरू साहू, उम्र-60 वर्ष
सोनीपत में हादसा, एक बच्ची और दो महिलाओं की मौत
जानकारी के मुताबिक सीख पाथरी पानीपत माता मंदिर से घर लौट रहे श्रद्धालुओं की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पत्थर से जा टकराई जिसमें कार में सवार मासूम बच्ची और दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई है। कार में सवार 5 से 7 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतक और घायल सभी लोग शाहबाद डेयरी दिल्ली के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद सोनीपत मोहाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए खानपुर पीजीआई व सिविल अस्पताल में भिजवाया गया है।