हरियाणा सरकार ने मंडलायुक्तों के स्थानांतरण या सेवानिवृत्ति के कारण और अवकाश, प्रशिक्षण, दौरे या चुनाव डयूटी के दौरान उत्पन्न रिक्ति के कार्य का ध्यान रखने के लिए सम्पर्क अधिकारी नियुक्त करने का निर्णय लिया है
चंडीगढ़, 18 जुलाई- हरियाणा सरकार ने मंडलायुक्तों के स्थानांतरण या सेवानिवृत्ति के कारण और अवकाश, प्रशिक्षण, दौरे या चुनाव डयूटी के दौरान उत्पन्न रिक्ति के कार्य का ध्यान रखने के लिए सम्पर्क अधिकारी नियुक्त करने का निर्णय लिया है।
कार्मिक विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि मंडल आयुक्तों के स्थानांतरण या सेवानिवृत्ति के कारण और अवकाश, प्रशिक्षण, दौरे या चुनाव डयूटी के दौरान उत्पन्न रिक्ति के कार्य का ध्यान रखने हेतु अम्बाला मंडल के लिए करनाल सम्पर्क अधिकारी-ढ्ढ एवं रोहतक सम्पर्क अधिकारी-ढ्ढढ्ढ होंगे।
इसीप्रकार, करनाल मंडल के लिए रोहतक सम्पर्क अधिकारी-ढ्ढ और अम्बाला सम्पर्क अधिकारी-ढ्ढढ्ढ होंगे। रोहतक मंडल के लिए करनाल सम्पर्क अधिकारी-ढ्ढ एवं हिसार सम्पर्क अधिकारी-ढ्ढढ्ढ होंगे और हिसार मंडल के लिए रोहतक सम्पर्क अधिकारी-ढ्ढ एवं अम्बाला सम्पर्क अधिकारी-ढ्ढढ्ढ होंगे। इसके अतिरिक्त, गुरुग्राम के लिए फरीदाबाद सम्पर्क अधिकारी-ढ्ढ एवं रोहतक सम्पर्क अधिकारी- ढ्ढढ्ढ और फरीदाबाद के लिए गुरुग्राम सम्पर्क अधिकारी-ढ्ढ एवं करनाल सम्पर्क अधिकारी- ढ्ढढ्ढ होंगे।
उन्होंने बताया कि अधिकारी को अवकाश, प्रशिक्षण, दौरे या चुनाव डयूटी के लिए जाने से पूर्व अपने सम्पर्क अधिकारी को सूचित करना होगा।